Advertisment

मोहर्रम जुलुस में Palestinian Flag लहराने के मामले में पश्चिम चंपारण में 9 पर FIR, 3 गिरफ्तार

पश्चिम चंपारण: पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज में मोहर्रम के जुलुस के दौरान अलग अलग जगहों पर असामाजिक तत्वों के द्वारा फिलिस्तीन का झंडा (Palestinian Flag) लहराने और फिलिस्तीन जिंदाबाद के नारे लगाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 9 लोगों को चिह्नित कर नामजद प्राथमिकी दर्ज की है और तीन को गिरफ्तार किया है। वहीं अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। नरकटियांगज के शिवगंज चौक से फ्लाईओवर तक फिलिस्तीन का झंडा लहराया गया और युवकों ने सेल्फी भी ली थी।

मामले में अब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 9 युवकों पर नामजद एफआईआर दर्ज की है जिसमें तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में प्रशिक्षु डीएसपी डॉ सपना रानी ने बताया कि मोहर्रम जुलुस के दौरान फिलिस्तीन का झंडा लहराने के मामले में 9 नामजद और कुछ अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। 3 को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है साथ ही अन्य युवकों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- Gaya में मनाया गया वन महोत्सव, मंत्री प्रेम कुमार ने कहा..

पश्चिम चंपारण से राजन कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

Palestinian Flag Palestinian Flag

ढाई साल की वाणी ने दिखाई अद्भुत प्रतिभा, ‘इंडिया बुक ऑफ...

गयाजी : बिहार के गया जिले के कोच प्रखंड के उतरेन गांव की रहने वाली दो साल 10 महीने की वाणी अपनी अनोखी प्रतिभा...

फतेहपुर के जंगल से 3500 लीटर महुआ शराब बरामद, 21 बाइक...

गयाजी : गयाजी जिले में पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए फतेहपुर थाना क्षेत्र के हलमता जंगल से करीब 3500...

झारखंड से संदिग्ध आतंकी मॉड्यूल से जुड़े मामले में युवती गिरफ्तार,...

साहिबगंज : पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने संदिग्ध आतंकी मॉड्यूल की जांच के सिलसिले में 22 वर्षीय अर्पिता सरकार को...