Ranchi Crime News: ट्रेडिंग के नाम पर 9.95 लाख की Cyber Fraud

रांची में ट्रेडिंग के नाम पर 9.95 लाख की साइबर ठगी, पर्ल क्रेस्ट सोसाइटी में बच्चों के विवाद के बाद जान से मारने की धमकी और हटिया में सड़क हादसे में दंपती घायल।


Ranchi Crime News रांची:: रांची में शनिवार को साइबर अपराध, मारपीट और सड़क दुर्घटना से जुड़े तीन अलग-अलग मामले सामने आए हैं। एक ओर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर दीपाटोली आर्मी कैंप में कार्यरत कर्मी से करीब 10 लाख रुपये की ठगी की गई, वहीं अरगोड़ा थाना क्षेत्र में बच्चों के विवाद के बाद जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। दूसरी ओर हटिया में सड़क हादसे में एक दंपती घायल हो गया।

Ranchi Crime News : ट्रेडिंग के नाम पर आर्मी कैंप के कर्मी से 9.95 लाख रुपये की ठगी

दीपाटोली आर्मी कैंप में कार्यरत अभिषेक कुमार सिंह ने साइबर थाना रांची में 9.95 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला दर्ज कराया है। शिकायत के अनुसार, एक जनवरी 2026 को अनन्या वर्मा नाम की एक युवती ने फोन कर उन्हें ट्रेडिंग में निवेश के लिए प्रेरित किया। इसके बाद उनका खाता कथित सीआईबी इमर्जिंग मार्केट इंफॉरमेंशन शेयरिंग नामक प्लेटफॉर्म पर खुलवाया गया और इसी नाम से एक व्हाट्सएप ग्रुप से भी जोड़ा गया। आरोप है कि निवेश के नाम पर उन्होंने कुल 9.95 लाख रुपये जमा कर दिए। कुछ समय बाद व्हाट्सएप ग्रुप बंद हो गया और उनसे संपर्क टूट गया, जिसके बाद उन्हें ठगी का एहसास हुआ। साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Key Highlights:

  • दीपाटोली आर्मी कैंप के कर्मी से ट्रेडिंग के नाम पर 9.95 लाख की साइबर ठगी।

  • अनन्या वर्मा के नाम से कॉल और व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए निवेश का झांसा।

  • पर्ल क्रेस्ट सोसाइटी में बच्चों के विवाद के बाद जान से मारने की धमकी का आरोप।

  • हटिया में टाटा मैजिक की टक्कर से दंपती घायल, महिला के हाथ में फ्रैक्चर।

  • तीनों मामलों में रांची पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू की।


Ranchi Crime News : बच्चों के विवाद के बाद जान से मारने की धमकी का आरोप

अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित पर्ल क्रेस्ट सोसाइटी में रहने वाली नेहा अग्रवाल ने अपने पड़ोसी फ्लैट में रहने वाले किरायेदार और उसके परिवार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने नवीन कुमार नयन, नेहा नयन और दीपक साहू पर बेटे के साथ गाली-गलौज करने, बैडमिंटन रैकेट छीनने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

शिकायत के मुताबिक, शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे सोसाइटी परिसर में बैडमिंटन खेलते समय बच्चों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Ranchi Crime News :हटिया में सड़क हादसा, महिला के हाथ में फ्रैक्चर

धुर्वा थाना क्षेत्र में हटिया गोलचक्कर से रांची की ओर जाने के दौरान मछली घर के पास एक तेज रफ्तार टाटा मैजिक वाहन ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में पिंटू कुमार और उनकी पत्नी अराधना कुमारी सिंह घायल हो गए।

पिंटू कुमार की शिकायत पर धुर्वा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। दुर्घटना में अराधना कुमारी सिंह के सिर में गंभीर चोट लगी है और उनके दाहिने हाथ में दो जगह फ्रैक्चर हुआ है। उन्हें इलाज के लिए कोकर स्थित सैफोर्ड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस दुर्घटना की जांच में जुटी है।

SSC CGL 2026: Tier-1 परीक्षा 30 सितंबर से, 15-15 मिनट की...

SSC CGL 2026 Tier-1 परीक्षा 30 सितंबर से 30 अक्टूबर तक होगी। 100 सवालों की परीक्षा में चारों सेक्शन के लिए 15-15 मिनट की...

TRAI New Rule: अब बिना Data के भी मिलेगा Voice-SMS Recharge,...

 TRAI ने Voice और SMS Only प्लान को लेकर नए नियम जारी किए हैं। डेटा वाले प्लान की समान अवधि का बिना डेटा विकल्प...

Sugar Price: रांची में थोक चीनी 14 रुपये सस्ती, फिर भी...

 रांची की थोक मंडी में चीनी का भाव 64 से घटकर 50 से 51 रुपये किलो हो गया है, लेकिन कई छोटी दुकानों में...