इन दो मांगों को लेकर झारखंड राज्य पंचायत सचिव संघ ने किया प्रदर्शन

रांची. दो सूत्री मांगों को लेकर झारखंड राज्य पंचायत सचिव संघ, रांची के द्वारा आज एक दिवसीय राज्यव्यापी प्रखंड स्तरीय धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सचिवों ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित तमाम विकास योजनाओं को धरातल में उतारने का दायित्व पंचायत सचिवों के कंधों पर हैं।

राज्य पंचायत सचिव संघ का प्रदर्शन

उनका कहना है कि दुर्गम से दुर्गम स्थान से निकलकर जिला तक पहुंचाना, 24 घंटे दावित्वों के बोझ से समर्पित होकर काम करना जीवन शैली बन गया है। इसके बावजूद संघ की वर्षों से लंबित जायज मांग पर विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस और सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई है। इसके कारण विवश होकर हमलोगों को आंदोलन करना पड़ रहा है।

राज्य पंचायत सचिव संघ की दो मांग

  • मूल ग्रेड पे स्केल 2000 से बढ़ाकर ग्रेड पे स्केल 2400 किया जाए।
  • प्रखंड पंचायती राज पाधिकारी के पद पर 25 प्रतिशत में शेष प्रोन्नति वरीयता के आधार पर दिया जाए। आरक्षित 25 प्रतिशत पद पर सीमित प्रतियोगिता परीक्षा तीन बार अवसर देते हुए रिक्त स्थान भरे जाए।

इन दो मुख्य मांगों को लेकर के राज्य के 24 जिलों के 264 प्रखंडों में पंचायत सचिवों के द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया, जिसमें पटमदा प्रखंड पूर्वी सिंहभूम के सभी सचिवों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अनुरोध किया कि संघ की मांगों पर विचार करें।

Chas Gambling Den Raid: चास में जुआ अड्डे पर पुलिस की...

Chas Gambling Den Raid: चास पुलिस ने जुआ के एक अड्डे पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...