चोरों ने चुरा ली बाइक, CCTV में कैद हुई वारदात

गया : विष्णुपद थाना क्षेत्र के गोदावरी के निकट से बाइक चोरों ने बाइक चुरा ली। बाइक चोरी कर ले जा रहे बाइक चोरों की हरकत पड़ोस के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बाइक के मालिक मुकेश शर्मा का कहना है कि उन्होंने यामहा एसजेड घर के बाहर खड़ी की थी। सुबह उठा तो घर के बाहर निकला तो देखा कि बाइक जहां खड़ी की थी। वहां नहीं है। काफी छानबीन की लेकिन कहीं कुछ भी पता नहीं चल सका।

आसपास के लोगों से भी पूछताछ की पर कहीं से कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद वार्ड के काउंसलर विनोद यादव से सम्पर्क कर सीसीटीवी फुटेज देखने का आग्रह किया। उनके घर के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज में दो युवक बाइक को धक्का देकर ले जाते हुए नजर आ रहे। चोरों ने बाइक को गली में स्टार्ट नहीं किया। ताकि लोगों तक बाइक की आवाज नहीं पहुंच सके। इससे स्पष्ट हो गया कि हमारी बाइक को बाइक चोरों ने चुरा लिया है।

उन्होंने बताया कि चोरी की घटना की लिखित शिकायत विष्णुपद थाने में दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि बीते वर्ष ही उन्होंने बड़े शौक से बाइक खरीदी थी। उसे भी चोर चुरा ले गए। इससे हमें आर्थिक रूप से बड़ा नुकसान पहुचा है। वहीं विष्णुपद थानाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने बताया कि बाइक चोरी की शिकायत मिली है। मामले में छानबीन की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की शिनाख्त की जा रही है।

यह भी पढ़े : रात के अंधेरे में ऑफिस खोल कर लाखों रुपए के वारे न्यारे किए जाने का भंडाफोड़

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...