रात के अंधेरे में ऑफिस खोल कर लाखों रुपए के वारे न्यारे किए जाने का भंडाफोड़

गया : जिला पर्षद अध्यक्ष व पार्षद ने शुक्रवार की देर रात अंधेरे में ऑफिस खोल कर लाखों रुपए के वारे न्यारे किए जाने का भंडाफोड़ किया है। जिला पर्षद के अधिकारी किसी विशेष को 20 लाख रुपए से अधिक का पेमेंट करने जा रहे थे। इसकी पूरी तैयारी कर ली गई थी। खास बात यह कि जिसे पेमेंट किया जाना था उसकी पेमेंट पर हाईकोर्ट की रोक लगी है। ऐसा जिला पर्षद अध्यक्ष नैना देवी का कहना है।

नैना देवी का कहना है कि आफिस का समय दिन में होता है न की रात। रात के समय आफिस खोलकर पेमेंट निर्गत किया जाना गलत किए जाने की ओर इशारा कर रहा है। ऐसी कोन सी जरूर आन पड़ी की अधिकारियों को रात में ही पेमेंट करना आवश्यक हो गया था। उन्होंने कहा कि यहां जब हमलोग पहुंचे तो पेमेंट किये जाने की कार्रवाई को रोक दिया गया। पूछताछ में पता चला कि 20 लाख रुपए का पेमेंट किया जाना था। पेमेंट जेई सुबोध कुमार को किया जाना था। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का आदेश हाईकोर्ट का आ चुका है। बावजूद इसके जेई को पेमेंट किया जा रहा था। यह पूरी तरह से गलत है।

ऐसे अधिकारियों को यहां रहने का कोई अधिकार नहीं है। वहीं पार्षद स्वेता यादव ने कहा कि यहां दुनिया का हर सरकारी आफिस दिन में खुलता है और सारे काम उसी समय होते हैं। लेकिन यहां उलटी गंगा बह रही थी। रात में ऑफिस खोलकर जिला पर्षद के अधिकारी लाखों रुपए के वारे न्यारे करने में जुटे थे। हमलोगों के पहुंचने से मामला रुक गया। उन्होंने कहा कि पार्षद के लिए विभाग के पास धन नहीं है और रात में चोरी से पेमेंट किए जाने के लिए विभाग के पैसे हैं। यही नहीं पेमेंट उसे किया जा रहा है जिसके खिलाफ हाईकोर्ट का आदेश है। वहीं डिस्ट्रिक्ट। इंजीनियर दुष्यंत सिंह का कहना है कि पेमेंट किया नहीं गया है। अभी तो कागजी कार्रवाई ही कि जा रही थी। जांच पड़ताल के बाद ही पेमेंट की कार्रवाई की जाती है।

यह भी पढ़े : विवाद में दबंगों ने टांगी से काटा युवक का हाथ और पैर

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...