CCTV कैमरे और गार्ड की तैनाती के बाद भी होती है बाइक चोरी, पत्नी का इलाज करवाने आये युवक…

नवादा: नवादा के रजौली अनुमंडलीय अस्पताल में पत्नी का इलाज कराने आये एक डिलीवरी बॉय की बाइक चोरों ने चोरी कर ली। घटना के बाद पीड़ित ने मामले की सूचना स्थानीय थाना की पुलिस को दी। मामले में सिरदला थाना क्षेत्र के नवाबगंज निवासी नन्दलाल साव के पुत्र सुनील कुमार ने बताया कि सोमवार को वह अपनी पत्नी का इलाज कराने के लिए अनुमंडलीय अस्पताल आया था। CCTV  CCTV  CCTV 

बाइक अस्पताल परिसर में खड़ा कर वह अंदर डॉक्टर से दिखने गया और जब बाहर आया तो उसकी बाइक वहां नहीं थी। उसने आसपास में बाइक की काफी खोजबीन की लेकिन उसकी बाइक नहीं मिल सकी। पीड़ित ने बताया कि वह डिलीवरी बॉय का काम करता है और 12-14 हजार महीने कमाता है। बाइक चोरी होने से अब उसका काम भी छूट सकता है। CCTV  CCTV 

यह भी पढ़ें – Bihar: भिक्षावृत्ति से आत्मनिर्भरता की ओर, 9226 भिक्षुओं को मिली नई पहचान

पुलिस ने नहीं ली शिकायत

बाइक चोरी की घटना के बाद युवक जब थाना पहुंचा तो वहां पुलिस अधिकारी ने कोर्ट से एफिडेविट के साथ लिखित आवेदन देने की बात कह लौटा दिया जिसके बाद युवक ने एसडीपीओ से मिल कर मामले की शिकायत की। एसडीपीओ की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की।

CCTV कैमरा और गार्ड रहने के बावजूद धड़ल्ले से होती है चोरी

आसपास के लोगों ने बताया कि इन दिनों रजौली अनुमंडलीय अस्पताल एवं रजौली इंटर विद्यालय परिसर के साथ ही प्रखंड परिसर चोरों के लिए सेफ जोन है। इन जगहों से आये दिन चोर अक्सर बाइक चोरी करते हैं। इन जगहों पर सीसीटीवी और गार्ड की तैनाती है बावजूद इसके यहां धड़ल्ले से चोरी की घटनाएँ घटती है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Eid की नमाज पढने को लेकर आपस में भिड़े दो गुट, जम कर चली लाठियां…

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

IAS Vinay Choubey: निलंबन खत्म होते ही IAS विनय चौबे की...

IAS Vinay Choubey: शराब घोटाला मामले में आरोपी चर्चित आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे निलंबन से मुक्त होने के बाद झारखंड सरकार के कार्मिक,...

Jharkhand High Court Journalist Freedom: खबर छापना अपराध नहीं! झारखंड हाईकोर्ट...

Jharkhand High Court Journalist Freedom: झारखंड हाईकोर्ट ने पत्रकारों की स्वतंत्रता और उनके पेशेवर अधिकारों से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में स्पष्ट टिप्पणी की...

Chatra Seasonal Diseases: चतरा में मौसमी बीमारियों का बढ़ा प्रकोप, सदर...

Chatra Seasonal Diseases: मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर अब लोगों की सेहत पर भी दिखाई देने लगा है। जिले में मौसमी...