Advertisment

शर्मिले मुख्यमंत्री हैं नीतीश, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी पर बात नहीं करते- तेजस्वी

पटनाः तारापुर और कुशश्वेरस्थान विधान सभा उपचुनाव में  चुनाव प्रचार खत्म होते ही तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर प्रशासनिक महकमें का दुरुपयोग कर चुनाव जीतने की साजिश का आरोप लगाया है.

तेजस्वी यादव ने एक प्रशासनिक अधिकारी दिलीप कुमार झा का मामला उठाते हुए कहा कि इस प्रशासनिक अधिकारी के विरुद्ध राजद सचेतक ने पहले ही शिकायत दर्ज करवाई थी, उक्त शिकायत पर अधिकारी का तबादला कर दिया गया था. लेकिन, बगैर किसी नोटिफिकेशन के फिर से इस अधिकारी को डेपुटेशन पर कुशेश्वरस्थान लाया गया और उजला और तिलेश्वर में 25 बुथों की जिम्मवारी सौंप दी गई.

तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार डरे-सहमें है. इतना शर्मिला मुख्यमंत्री कोई दूसरा नहीं हुआ, मुख्यमंत्री बेरोजगारी, मंहगाई, भ्रष्टाचार किसी मुद्दे पर बात ही नहीं करना चाहतें. मुख्यमंत्री हर सवाल पर सिर्फ झल्लाते हैं. जबकि, सच्चाई यह है कि पिछली बार भी इन्होने चोरी से सत्ता हासिल की थी और इस बार भी इसकी तैयारी की जा रही है. प्रशासनिक अधिकारियों को चुनाव जितवाने की जिम्मेदारी दी जा रही है. पिछले चुनाव में कहा था कि यह मेरा अन्तिम चुनाव है, लेकिन फिर से चुनाव में कूद पड़े, यह किस प्रकार का इमोशनल अत्याचार है.

    जदयू का पलटवार

vlcsnap 2021 10 28 16h44m03s666 22Scope News

जदयू प्रवक्ता निखिल मंडल ने तेजस्वी के प्रशासनिक महकमें का दुरुपयोग और दिलीप कुमार झा के सवाल पर तेजस्वी के आरोपों को नकारते हुए कहा है कि यदि तेजस्वी यादव को कोई शिकायत है तो चुनाव आयोग से इसकी शिकायत करनी चाहिए. प्रेस कॉन्फ्रेंस कर क्या हासिल करना चाहते हैं? चुनाव में अपनी हार को देख कर सिर्फ अनर्गल बयान दे रहे हैं. दरअसल उनकी पढ़ाई- लिखाई  ही इतनी हुई है कि चीजों को समझने में परेशानी का सामना करना पड़ता है.

Patna- नन्द किशोर साह बने BPSC के संयुक्त सचिव, अपर समाहर्ता स्तर के 28 अधिकारियों का तबादला

Ranchi Railway: 6 करोड़ रुपये से बनेगा Centralized Control Room, एक...

 रांची रेल मंडल में 6 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक सेंट्रलाइज कंट्रोल रूम बनेगा। यहां से सभी ट्रेनों की रियल टाइम निगरानी, परिचालन...

Jharkhand Weather Update: अगले 7 दिनों तक बारिश के आसार, अगस्त...

 रांची में अगले सात दिनों तक बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अगस्त में मानसून कमजोर रह सकता है और बारिश बंगाल...

Zarina Khatun Museum Ramgarh: झारखंड की सांस्कृतिक धरोहर से रूबरू हुए...

Zarina Khatun Museum Ramgarh: राधा गोविंद यूनिवर्सिटी के खोरठा विभाग के पोस्ट-ग्रेजुएट (तीसरे सेमेस्टर) छात्रों ने 31 जुलाई, 2026 को एक एजुकेशनल टूर के...