दरभंगा में Bike Service Center में लगी आग, जमीन विवाद से जुड़ा है मामला

दरभंगा: दरभंगा के नगर थाना क्षेत्र के भटियारीसराय में एक Bike Service Center में आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग लगने की सूचना स्थानीय लोगों ने सर्विस सेंटर और अग्निशमन विभाग की टीम को दी। आग से सर्विस सेंटर में आठ बाइक जल गया जबकि आसपास के लोगों के संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा है। अग्निशमन की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।

अगलगी के बाद सर्विस सेंटर के मालिक ने कोतवाली थाना में आवेदन देकर दिनेश महतो नामक एक व्यक्ति पर आग लगाने का आरोप लगाया है। उन्होंने अपने आवेदन में कहा है कि दिनेश महतो ने उनके सर्विस सेंटर में आग लगा दी जिससे उन्हें लाखों रूपये का नुकसान हुआ है। मामले में आरोपी दिनेश महतो ने बताया कि उनके ऊपर लगाए गए आरोप निराधार और गलत हैं।

उन्होंने बताया कि हमारे और अभिषेक के बीच जमीन को लेकर पूर्व से एक विवाद चल रहा है। उसी विवाद की वजह से उन्होंने खुद अपने सर्विस सेंटर में आग लगा कर हमपर आरोप लगा रहे हैं। हमने भी पूरे साक्ष्य के साथ नगर थाना और दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि हमने एक जमीन 2023 में चंद माया देवी से खरीदा था, जिसका रसीद और खतियान सब मेरे पास है।

अभिषेक महासेठ फर्जी तरीके से इस जमीन पर कब्ज़ा करना चाहते हैं। गुरुवार को उनके टीवीएस शोरूम में हुई एक बैठक में भी हमने उनका विरोध किया था जिसके बाद उन्होंने साजिश के तहत फंसाने के लिए अपने ही सर्विस सेंटर में आग लगाई।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- Nawada में बालू माफियाओं ने पुलिस पर किया हमला, एक जवान जख्मी

दरभंगा से वरुण कुमार की रिपोर्ट

Bike Service Center Bike Service Center Bike Service Center

Shravan Kumar Nalanda News: स्नातक चुनाव से पहले बिहारशरीफ में NDA...

Shravan Kumar Nalanda News, बिहारशरीफ: स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर गुरुवार, 1 अक्टूबर को नालंदा विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA)...

Bihar Road Projects: बिहार में एक्सप्रेस-वे और हाईवे निर्माण में आएगी...

Bihar Road Projects, पटना: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेस-वे से जुड़ी परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने के लिए राज्य सरकार और केंद्रीय सड़क...

JEEViKA 20 Years Bihar: बिहार की ग्रामीण महिलाओं ने कैसे बदली...

JEEViKA 20 Years Bihar, पटना: बिहार की ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और उन्हें सामाजिक बदलाव की मुख्यधारा से जोड़ने वाली...