BPSC TRE 3 परीक्षा में पकडे गए 14 मुन्ना भाई, एक असली अभ्यर्थी भी गिरफ्तार

पटना: बिहार में शिक्षक भर्ती के लिए तीसरे चरण का परीक्षा बीपीएससी के द्वारा ली जा रही है। परीक्षा 19 जुलाई से 22 जुलाई तक चलेगी। इस दौरान परीक्षा में किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए स्थानीय प्रशासन से लेकर बीपीएससी तक सजग है और हर संभव तरीके आजमा रहे हैं।बावजूद इसके परीक्षाओं में गड़बड़ी करने वाले बाज नहीं आ रहे हैं। बीपीएससी की कड़ाई के कारण दो दिनों के परीक्षा में अब तक 14 मुन्नाभाई पकड़े गए हैं।

परीक्षा के पहले दिन आठ जबकि दूसरे दिन 6 मुन्ना भाई को पकड़ा गया है। इसके साथ ही एक असली अभ्यर्थी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है जो परीक्षा केंद्र के बाहर ही था। सभी फर्जी अभ्यर्थी दूसरे के बदले परीक्षा देते हुए पकड़े गए हैं। परीक्षा में गड़बड़ी रोकने के लिए बीपीएससी ने पहले ही निर्देश जारी किया है कि परीक्षा के दौरान कदाचार करते हुए पाए जाने वाले अभ्यर्थियों को पांच वर्षो तक किसी भी परीक्षा में शामिल नहीं होने दिया जाएगा।

बता दें कि टीआरई परीक्षा के दूसरे दिन मुजफ्फरपुर में एक, बेगूसराय में दो, जहानाबाद में दो और सिवान में एक फर्जी अभ्यर्थी को गिरफ्तार किया गया है। सभी फर्जी अभ्यर्थियों को जेल भेज दिया गया। वहीं परीक्षा के पहले दिन आठ अभ्यर्थी गिरफ्तार किये गए थे जिसमें सबसे अधिक गिरफ्तारी पूर्णिया से हुई है।

यह भी पढ़ें-  Arrah MP का धन्यवाद समारोह संपन्न, जमा की जनता की समस्याएं

https://youtube.com/22scope

BPSC TRE 3 BPSC TRE 3

BPSC TRE 3 BPSC TRE 3

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...