Advertisment

कांके सीओ पर भी गिरफ्तारी की तलवार

रांची: जमीन घोटालें की जांच कर रही ईडी की जांच का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है।  ईडी इस मामले में जमीन माफिया कमलेश कुमार को अब गिरफ्तार करने की तैयारी में है।

उसे पांच बार समन कर ईडी कार्यालय बुलाया गया, लेकिन एक बार भी ईडी कार्यालय नहीं पहुंचा। उसके विरुद्ध ईडी ने जितने दस्तावेज इक्कट्ठे किए हैं, उसके बाद अब उसकी गिरफ्तारी तय है।

इसलिए कमलेश कुमार ईडी से बचता फिर रहा है। वह ईडी के समन पर नहीं जा रहा है, क्योंकि उसे पता है कि उसकती गिरफ्तारी तय है।

इस मामले में अब कांके सीओ पर भी गिरफ्तारी की तलवार लटकने लगी है। मालूम हो कि 19 जुलाई को उसे ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया था। लेकिन उसने ईडी को अपने वकील के माध्यम यह जानकारी दी कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।

इसलिए ईडी कार्यालय में अभी उपस्थित नहीं हो सकता। कमलेश के फ्लैट पर ईडी ने 21 जून को छापेमारी की थी। उसके बाद से ही कमलेश फरार चल रहा है। अब उसे छठा समन कर 26 जुलाई को बुलाया गया है।

इस बार अगर वह नहीं पहुंचता है तो ईडी उसके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट के लिए पीएमएलए कोर्ट से आग्रह कर सकता है। वहीं, ईडी सूत्रों की मानें तो जमीन माफियाओं ने दस्तावेजों में हेराफेरी कर कांके अंचल में 700 एकड़ जमीन का घोटाला किया है। जिनकी जांच की जा रही है।

Jharkhand High Court Verdict: मानसिक बीमारी का सिर्फ आरोप तलाक का...

झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि केवल मानसिक बीमारी का आरोप लगाकर तलाक नहीं लिया जा सकता। इसके लिए ठोस और चिकित्सीय साक्ष्य प्रस्तुत करना...

JSSC Recruitment 2026: सहायक आचार्य भर्ती आवेदन स्थगित, Inter Level Exam...

जेएसएससी ने सहायक आचार्य (पारा कोटि) भर्ती 2026 की आवेदन प्रक्रिया स्थगित कर दी है। इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2026 के आवेदन की...

JPSC Recruitment Process: जेपीएससी में खत्म हुई Member in Charge व्यवस्था,...

झारखंड लोक सेवा आयोग ने भर्ती प्रक्रिया में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। वर्षों पुरानी मेंबर इन चार्ज व्यवस्था लगभग समाप्त कर दी गई...