Advertisment

गिरिडीह में भूमाफियाओं पर वन विभाग की कार्रवाई, चार एकड़ जमीन को कराया मुक्त

गिरिडीह. वन विभाग के गिरिडीह और पारसनाथ प्रक्षेत्र की टीम ने बुधवार को ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए न सिर्फ बड़े पैमाने पर लकड़ियां बरामद की है, बल्कि वन विभाग की करीब चार एकड़ जमीन को भी कब्जे से मुक्त कराया है।

वन विभाग की टीम ने पहली कार्रवाई सदर प्रखंड के पिंडाटांड में की, जहां वन विभाग की चार एकड़ जमीन को भूमाफियाओं चारदीवारी बनाकर घेरने की तैयारी में थे और बड़ी तेजी के साथ पिंडाटांड में वन भूमि में दीवार खड़ी कर रहे थे

गिरिडीह में भूमाफियाओं पर वन विभाग की कार्रवाई

इसी दौरान गुप्त सूचना पर सदर रेंजर एस. के रवि की अगुवाई में वनपाल सुरुचि कुमारी, एंथोनी हेम्ब्रम, अन्नु सोरेन, दीपक कुमार, सुरज चाौधरी व पारसनाथ प्रक्षेत्र के वनकर्मियों ने जेसीबी के साथ धावा बोला और रेंजर के निर्देश पर चार एकड़ में खड़ी की जा रही दीवार को गिराया।

पल भर में ही पूरी दीवार को जमींदोज करते हुए करीब चार एकड़ के वनभूमि प्लॉट को भूमाफियाओं से मुक्त कराया गया। वहीं रेंजर जमीन पर कब्जा करने वाले भूमाफिया के खिलाफ कार्रवाई में भी जुट गए हैं।

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग की रेड से खुली...

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग ने राजधानी रांची में मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए बड़ी कार्रवाई की है।...

JPSC CID Investigation: 8 घंटे की पूछताछ के बाद CID का...

JPSC CID Investigation: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) में कथित गड़बड़ियों की जांच कर रही CID ने मामले में अपनी कार्रवाई तेज़ कर दी है।...

Khunti Mob Lynching Case: बकरी चोरी के आरोप में ग्रामीणों का...

Khunti Mob Lynching Case: झारखंड के खूंटी ज़िले से एक घटना सामने आई है, जहां बकरी चोरी के शक में ग्रामीणों ने दो युवकों की...