Begusarai में छात्रा की मां ने दर्ज कराया अपहरण का मामला, पुलिस ने कहा ‘प्रेम प्रसंग’, सामने आया ये वीडियो…

280
Begusarai
Begusarai में छात्रा की मां ने दर्ज कराया अपहरण का मामला
Advertisment

बेगूसराय: बेगूसराय में एक छात्रा के अपहरण मामला अब स्पष्ट हो गया और वही हुआ जो बात बेगूसराय की पुलिस ने कही थी। दरअसल बेगूसराय के मटिहानी थाना क्षेत्र में एक छात्रा की मां ने बेटी के अपहरण करने का मामला दर्ज करवाया था। छात्रा की मां ने बताया था कि पहले दो अपराधी मोटरसाइकिल से उनके घर की रेकी की और फिर बाद में चार लोगों ने एक चारपहिया वाहन से हथियार के बल पर उनकी बेटी का अपहरण कर लिया। मामले में पुलिस ने कहा था कि यह आपराधिक वारदात नहीं बल्कि प्रेम प्रसंग का मामला प्रतीत हो रहा है।

Advertisment

अब कथित अपहृत ने वीडियो जारी कर खुद ही बताया है कि उसका कोई अपहरण नहीं हुआ है बल्कि वह अपने प्रेमी के साथ घूमने आई है। छात्रा ने दो वीडियो जारी किया है जिसमें एक वीडियो में वह अपने प्रेमी के साथ बिस्तर पर बैठी है जबकि दूसरे में वह अपने प्रेमी का हाथ पकड़ कर बाजार में घूमते हुए दिखाई दे रही है। लड़की ने वीडियो के माध्यम से यह स्पष्ट कर दिया है कि उसका कोई अपहरण नहीं हुआ है बल्कि वह अपनी मर्जी से घूमने के लिए गई है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- 6TH PHASE के मतदान में दोपहर 1 बजे तक इतना हुआ मतदान

Begusarai Begusarai

Begusarai

Advertisement