मानसून के एक माह में 192.3 मिमी. बारिश, 51% कम

रांची: मानसून का एक माह पूरा हो गया है। लेकिन बीते इस एक माह में सामान्य से 51 प्रतिशत कम बारिश हुई है। पुरे राज्य में बारिश के आंकड़े को देखे तो 192.3 मिमी बारिश हुई है। वहीं अब तक सिमडेगा में सामान्य वर्षापात हुअ है।

अब  लोगों को सावन से ही उम्मीद बंधी है। सावन की शुरुआत मानसून के सक्रिय होने से हो रही है। ऐसे में सावन में बारिश का कोटा पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है। सावन में सामान्य बारिश नहीं हुई तो झारखंड में सूखा पड़ना तय है।

क्योंकि, झारखंड में 20 जुलाई तक 391.8 एमएम बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन मात्र 192.3 एमएम बारिश हुई है। अभी भी 51 प्रतिशत बारिश कम है। इससे किसानों के माथे पर बल पड़ रहे हैं। क्योंकि, खेतों में अभी भी बिचड़े पूरी तरह तैयार नहीं हुए हैं। कुछ ही जिलों में धान की रोपनी शुरू हुई है। अधिकतर जिलों में रोपनी की शुरुआत नहीं हुई है।

इधर, राजधानी रांची में 406.4 एमएम बारिश होनी थी, लेकिन 187.3 एमएम ही बारिश हुई है। 54 प्रतिशत बारिश कम हुई है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दबाव की वजह से अगले तीन से चार दिनों तक मानसून सक्रिय रहेगा।

इस दौरान 22 से 24 जुलाई तक रांची सहित राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। 23 जुलाई तक के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इधर, रांची में 25 जुलाई तक लगातार बारिश की संभावना व्यक्त की गई है।

Chas Gambling Den Raid: चास में जुआ अड्डे पर पुलिस की...

Chas Gambling Den Raid: चास पुलिस ने जुआ के एक अड्डे पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...