समाहरणालय व मनरेगा कर्मी आज से हड़ताल पर

रांची: समाहरणालय और मनरेगा कर्मचारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। झारखंड अनिसचिवीय कर्मचारी संघ समाहरणालय संवर्ग के आह्वान पर प्रखंड से लेकर जिला स्तर के सभी कार्यालयों के लिपिक, अनुसेवक व कंप्यूटर ऑपरेटर हड़ताल पर रहेंगे।

इससे प्रखंड, अंचल व अनुमंडल कार्यालय और समाहरणालय के सभी कार्यालयों में कामकाज पूरी तरह ठप हो जाएगा। हड़ताल को सफल बनाने के लिए कर्मचारियों ने समाहरणालय परिसर में कैंडल मार्च निकाला।

उन्होंने नौ सूत्रीय मांगों के समर्थन में एकजुट होकर हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया। उधर, नियुक्ति नियमावली में संशोधन कर कर्मचारियों को स्थाई करने और ग्रेड पे लागू करने की मांग को लेकर मनरेगा कर्मचारी लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। अब करीब पांच हजार मनरेगा कर्मचारी भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

इनकी प्रमुख मांगों में  निम्रवर्मीय लिपिक के ग्रेड को 1900 से बढ़ाकर 2400 करने,उच्चवर्गीय झारखंड सचिवालय सेवा संघ भी अपनी मांगों को लेकर आंदोलन की तैयारी कर रहा है। संघ के अध्यक्ष ध्रुव प्रसाद ने कि सीएम हेमंत सोरेन से वार्ता के लिए समय मांगा गया है। यदि इस सप्ताह समय नहीं मिला तो अगले सप्ताह बैठक कर हड़ताल पर निर्णय लिया जाएगा।

Tata Steel PM Mall Notice: टाटा स्टील ने PM मॉल को...

Tata Steel PM Mall Notice : बिष्टुपुर स्थित P&M मॉल की जमीन को लेकर टाटा स्टील और मॉल प्रबंधन के बीच विवाद एक बार...

Jamshedpur Jitiya Accident: जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा, स्वर्णरेखा नदी...

Jamshedpur Jitiya Accident, जमशेदपुर: जिउतिया पर्व के दौरान मानगो के गांधी घाट के पास स्वर्णरेखा नदी में स्नान करने गईं दो बच्चियां तेज बहाव...

Lohardaga Shop Sealing: लोहरदगा में 23 दुकानें सील, लंबे समय से...

Lohardaga Shop Sealing, लोहरदगा: लंबे समय से किराया बकाया रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए 23 दुकानों को सील...