श्यामा सरोवर पार्क के पोखर में डूबने से युवक की मौत

शेखपुरा : नगर थाना क्षेत्र के श्यामा सरोवर पार्क स्थित पोखर से शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार अपने दलबल से साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल शेखपुरा भेज दिया। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि बड़ी दरगाह मोहल्ला निवासी मोहम्मद गफ्फार का पुत्र मोहम्मद अरबाज का श्यामा सरोवर पार्क स्थित पोखर से शव बरामद हुआ है। उन्होंने कहा कि युवक की मौत पोखर में डूबकर हुई है।

उधर, मृतक के परिजनों का कहना है कि युवक रविवार की दोपहर दो बजे घर से निकाला था। लेकिन देर शाम तक वह घर नहीं लौटा जिससे घर के लोग परेशान थे, सुबह पोखर में शव मिलने की जानकारी मिली। वहीं सुबह-सुबह पोखर में शव मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में पार्क में घूमने पहुंचे लोग एकत्रित हो गए। जहां शव की पहचान होने के बाद उसके परिजनों का रो–रोकर बुरा हाल है। परिजन इसे हत्या की आशंका भी जता रहे हैं।

यह भी पढ़े : परिवहन विभाग ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, वसूला जुर्माना, कइयों का कटा चलान

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

कुमार सुबिद की रिपोर्ट

Bihar Ease of Doing Business: बिहार में बदलेंगे कारोबार और भवन...

Bihar Ease of Doing Business: बिहार में व्यापार करना आसान बनाने और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल करने की दिशा में चल रहे सुधारों की...

Jamshedpur Kashi White Flowers: जमशेदपुर में कश्मीर जैसी दिख रही धरती,...

Jamshedpur Kashi White Flowers: पूर्वी सिंहभूम जिले में इन दिनों प्रकृति का बेहद खूबसूरत नजारा देखने को मिल रहा है। जिले के अलग-अलग प्रखंडों...

BCCL Coal Dispatch: कोयले की बढ़ती मांग के बीच BCCL का...

BCCL Coal Dispatch, धनबाद: देश के पावर प्लांटों और थर्मल पावर स्टेशनों में कोयले की बढ़ती मांग को देखते हुए भारत कोकिंग कोल लिमिटेड...