Breaking : 6 घंटे बाद सहायक पुलिसकर्मियों का हो गया फैसला…

Breaking

Ranchi : विधायकों और सहायक पुलिसकर्मियों के बीच चली लगभग 6 घंटे के वार्ता के बाद सहमति बन गई है। विधायकों ने सहायक पुलिसकर्मियों को आश्वसत किया कि पुलिसकर्मियों को 1 साल की विस्तार अवधि मिल जाएगी। इसके साथ 30 प्रतिशत मानदेय बढ़ाने पर सहमति बनी है।

इसके साथ ही आने वाले समय वन आरक्षी और होमगार्ड की बहाली में आरक्षण देने पर सहमति बनी है। इसके साथ ही अब सहायक पुलिसकर्मियों को राज्य सरकार के सिपाही जैसे ही उनको भी छुट्टियां मिलेंगी और सिपाही के तर्ज पर ही 4 हजार रुपया भत्ता मिलेगा। मांगो पर सहमति बनने के बाद सहायक पुलिसकर्मियों ने आंदोलन खत्म कर दिया है।

Breaking : पुलिसकर्मी लगातार आंदोलन कर रहे थे

बता दें कि राज्य में सहायक पुलिसकर्मी लगातार धरना दे रहे हैं। कुछ दिनों पहले सहायक पुलिसकर्मियों के द्वारा बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया गया था जिसमें कई पुलिसकर्मी बुरी तरह से घायल हो गए थे। जिसके बाद आज फिर से सहायक पुलिसकर्मियों और राज्य सरकार के विधायकों के बीच वार्ता शुरु हुई। वार्ता में विधायक सुदिव्य सोनू, मथुरा प्रसाद, विनोद सिंह, नमन विक्सल कोंगारी, सुखराम उरांव, राजेश कच्छप और 12 सहायक पुलिस कर्मी शामिल हुए।

 

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...