Tuesday, July 15, 2025

Related Posts

Ranchi : वेतन में 25% की बढ़ोतरी और उम्र सीमा में छूट, सहायक पुलिसकर्मियों की मांग…

Ranchi : राज्य में कई दिनों से सहायक पुलिसकर्मियों की हड़ताल चल रही है। चल रही हड़ताल के बीच राज्य सरकार ने सहायक पुलिसकर्मियों के एक दल को वार्ता के लिए बुलाया। जेलमोड़ स्थित सर्किट हाउस में राज्य सरकार के पदाधिकारियों और सहायक पुलिसकर्मियो के बीच वार्ता चल रही है।

Ranchi : सरकार के पदाधिकारियों के बीच सर्किट हाउस में वार्ता

सहायक पुलिसकर्मियों एवं झारखंड सरकार के पदाधिकारियों के बीच सर्किट हाउस में वार्ता का निर्णय यह निकलकर सामने आया है कि पुलिसकर्मियों के वेतन में 25% की बढ़ोतरी की जानी चाहिए। इसके साथ ही झारखंड पुलिस के बहाली के उम्र सीमा में छूट मिलनी चाहिए और 1 साल का कार्य विस्तार मिलना चाहिए। हालांकि इसमें लिखित रूप से कुछ नहीं दिया गया है।