Ranchi : दक्षिण अफ्रीका से वापस लौटे मजदूरों को सरकार ने दिया इतने रुपए का चेक…

Ranchi : दक्षिण अफ्रीका में फंसे 27 प्रवासी मजदूर आज राज्य सरकार के सहयोग से सकुशल वापस आ गए। उनके वापस लौटने के बाद राज्य सरका ने उन्हें 25-25 हजार रुपए का चेक दिया। सीएम हेमंत सोरेन ने के निर्देश पर रोजगार, श्रम, प्रशिक्षण और कौशल विभाग की पहल पर दक्षिण अफ्रीका के कैमरुन के याउंडे में विभिन्न कंपनियों में कार्यरत 27 मजदूरो की आज घर वापसी हुई। श्रम विभाग को जैसे ही शिकायत मिली, उस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए एल० एण्ड टी० कम्पनी एवं भारतीय उच्चायोग से बात की गयी तथा उसी दिन सभी संबंधित प्रवासी मजदूरों को राशि भुगतान उनके खाते में कर दी गयी। साथ ही जो प्रवासी श्रमिक वापस अपने देश आना चाहते थे उनको भारतीय उच्चायोग के सहयोग से भारत बुला लिया गया जिसमे श्रम विभाग का योगदान महत्वपूर्ण था।

Ranchi वापस आने के बाद श्रमिकों में खुशी की लहर है

स्वदेश लौटे प्रवासी श्रमिकों में खुशी की लहर है। उन्होंने इस पहल के लिए माननीय मुख्यमंत्री और राज्य सरकार का तहे दिल से आभार जताया है। श्रमिकों ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री के त्वरित कार्रवाई एवं सतत प्रयास से हमलोग आज अपने घर सकुशल लौटे है। बता दें कि लौटने वालों में 18 बोकारो, 4 गिरिडीह तथा 5 हजारीबाग जिले के श्रमिक शामिल हैं। सभी श्रमिकों का पारसनाथ स्टेशन पर सचिव, श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण व कौशल विभाग की उपस्थिति में जिला प्रशासन द्वारा माला पहनकर भव्य स्वागत किया गया।

इसके पश्चात प्रवासी श्रमिकों के सकुशल वापसी के उपलक्ष्य में वेद वाटिका होटल, डुमरी में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में उद्योग मंत्री सत्यानंद भोक्ता, स्कूली शिक्षा मंत्री बैद्यनाथ राम, महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती बेबी देवी गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, गांडेय विधायक श्रीमती कल्पना मुर्मू सोरेन शामिल हुए। इस अवसर पर सभी श्रमिकों के बीच 25-25 हजार रूपए का चेक का वितरण किया गया तथा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

Ranchi : सीएम ने विडियो कॉल पर मजदूरों से की बात

मौके पर माननीय मुख्यमंत्री से मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन श्रमिकों से बातचीत कराई गई। उन्होंने सभी श्रमिकों का हौसला अफजाई किया और कहा कि राज्य सरकार आपकी सेवा और सुविधा में सदैव तत्पर है। सरकार का प्रयास यही है कि श्रमिकों को राज्य में ही रोजगार के अवसर प्रदान किए जाय, जिससे कि श्रमिकों को कहीं पलायन नहीं करना पड़ें।

श्रम सचिव मुकेश कुमार ने जानकारी दी कि वैसे प्रवासी श्रमिक जो इस तरह के धोखाधड़ी में फंस जाते हैं। इस हेतु विभाग द्वारा श्रमायुक्त, झारखण्ड की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति गठित की गयी है जो इस मामले को देख रही है। इसमें जो भी ठेकेदार दोषी पाये जायेंगे उन पर विभाग द्वारा कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी। श्रम सचिव ने प्रवासी मजदूरों से अपील की है कि से बाहर जाने के पूर्व श्रम विभाग में पंजीकरण अवश्य करायॆं।

Jharkhand Government Action: सरकारी काम में लापरवाही पर सख्त सरकार, 312...

Jharkhand Government Action, Ranchi: सरकारी कामकाज में लापरवाही, प्रशासनिक निर्देशों की अनदेखी और अनुशासनहीनता के मामलों को लेकर झारखंड सरकार ने सख्ती बढ़ा दी...

Samrat Choudhary:विश्वेश्वरैया जयंती पर CM सम्राट चौधरी ने किया नमन, राजकीय...

 पटना में भारत रत्न डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर राजकीय समारोह हुआ। राज्यपाल और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कियाSamrat...

Itki Missing Student:इटकी में स्कूल से 10 वर्षीय छात्र लापता, CCTV...

रांची के इटकी में कक्षा पांच का 10 वर्षीय छात्र शेख रेहान 11 सितंबर की शाम स्कूल से लापता हो गया। पुलिस CCTV फुटेज...