Advertisement
Advertisement

नहीं चली Bike Repairing की दुकान तो किया जानलेवा हमला

गया: गया के नक्सल प्रभावित बांके बाजार में अपराधियों ने बीती रात बाइक सवार एक व्यक्ति पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, हालांकि गनीमत रही कि बाइक सवार को एक भी गोली नहीं लगी और उसने किसी तरह भाग अपनी जान बचाई। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई वहीं फायरिंग की आवाज सुन आसपास के लोगो ने घेर कर बाइक सवार हमलावरों को पकड़ लिया।

ग्रामीणों ने हमलावरों को हथियार समेत पुलिस को सौंप दिया। पीड़ित की पहचान इमामगंज थाना क्षेत्र के मोनेया गांव निवासी अशोक के रूप में की गई। मामले में पीड़ित ने बताया कि वह मोटरसाइकिल का मिस्त्री है और अपना काम खत्म कर वह घर लौट रहा था तभी चोंगाई बाजार में बाइक सवार नकाबपोश अपराधियों ने उसके ऊपर गोलीबारी शुरू कर दी। गोली की आवाज सुन कर वह बाइक छोड़ भगा और अपनी जान बचाई जबकि फायरिंग की आवास पर आसपास के लोग इकठ्ठा हो गए और हमलावरों को दबोच लिया।

हमलावर सुहेल अंसारी को लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है। मामले में पीड़ित ने बताया कि वह बाइक मिस्त्री है और गया शहर में उसकी दुकान है। वहीं पास में ही सुहेल अंसारी की भी दुकान और उसकी दुकान अधिक नहीं चलती है जिसकी वजह से उसने जानलेवा हमला किया। रोशनगंज थानाध्यक्ष अंगद पासवान ने बताया कि अपराधी पकड़ा गया है, फ़िलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है फिर आगे कार्रवाई की जाएगी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  Gaya में दबंग चाचा ने भतीजा के जमीन पर जबरन किया कब्जा, कर रहे…

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

Bike Repairing Bike Repairing Bike Repairing

Bike Repairing

Commercial Advertisment

Kamya Mishra JDU Entry: क्या JDU में शामिल होंगी पूर्व IPS...

Kamya Mishra JDU Entry, पटना: बिहार की राजनीति में पूर्व IPS अधिकारी काम्या मिश्रा एक बार फिर चर्चा में हैं। JDU के वरिष्ठ नेता...

Bihar Groundwater Recharge Project: भू-जल पुनर्भरण के लिए इंजेक्शन वेल तकनीक...

Bihar Groundwater Recharge Project, पटना: बिहार में गहरे भू-जल स्तर के संरक्षण और जल संसाधनों की उपलब्धता बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने एक...

Bihar Police Promotion 2026: बिहार पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 9,187...

Bihar Police Promotion 2026, पटना: बिहार पुलिस और गृह विभाग में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बड़ी संख्या में प्रोन्नति दी गई है। राज्य सरकार...