Rashtrapati Bhavan के इन 2 हॉल का बदल गया नाम, राष्ट्रपति ने जताई ख़ुशी

दिल्ली: दिल्ली में स्थित भारत के राष्ट्रपति भवन के दो हॉल का नाम बदल दिया गया है। दोनों हॉल के नाम बदलने को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ख़ुशी जताई है। राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल को अब गणतंत्र मंडप के नाम से जाना जायेगा जबकि अशोक हॉल को अशोक मंडप के नाम से। मामले को लेकर राष्ट्रपति भवन ने एक प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि राष्ट्रपति भवन, भारत के राष्ट्रपति का कार्यालय, और निवास, राष्ट्र का प्रतीक और लोगों की अमूल्य विरासत है। लोगों के लिए इसे सुलभ बनाने के लिए निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं।

राष्ट्रपति भवन के माहौल को भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों और लोकाचारों को प्रतिबिंबित करने वाला बनाने का प्रयास किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन के दो महत्वपूर्ण हॉल दरबार हॉल का नाम बदल कर गणतंत्र मंडप और अशोक हॉल के नाम बदल कर अशोक मंडप किये जाने पर प्रसन्न हैं।

बता दें कि दरबार हॉल में राष्ट्रीय पुरस्कार सम्मान जैसे कार्यक्रम का आयोजन किया जाता रहा है। इसका नाम बदलने के पीछे कारण बताया गया कि दरबार शब्द से राजा महाराजा के सभाओं से संबंधित लगता है जबकि भारत एक गणतंत्र है इसलिए यहां दरबार शब्द का कोई औचित्य प्रतीत नहीं होता है। इस लिए इस हॉल का नाम गणतंत्र मंडप गया है।

अशोक हॉल मूल रूप से एक बॉल रूम है। यह नाम सम्राट अशोक को संदर्भित करता है। भारत का राष्ट्रीय प्रतिक भी सारनाथ से अशोक के सिंह का सर है। अशोक हॉल का नाम बदल कर अशोक मंडप करने से भाषा में एकरूपता आएगी साथ ही अंग्रेजी के निशान मिटेंगे।

यह भी पढ़ें- Moinul Haq Stadium बनेगा विश्व स्तरीय, करीब इतनी आएगी लागत

https://youtube.com/22scope

Rashtrapati Bhavan Rashtrapati Bhavan Rashtrapati Bhavan

Rashtrapati Bhavan

Ramgarh BJP Press Conference: रामगढ़ में BJP का पलटवार, शंकर चौधरी...

Ramgarh BJP Press Conference: रामगढ़ में सांसद के सर्विस ऑफिस में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर से आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी नेताओं...

जब अवसर मिला तो बदली तकदीर, जीविका दीदियों की प्रेरक गाथा

पटना : राज्य के कटिहार जिले के मनिहारी प्रखंड की रहने वाली जीविका दीदी फुलमुनी मुर्मू की कहानी बेहद प्रेरणादायक है। मनिहारी प्रखंड के...

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना से साकार हुआ किशनगंज के अनिल राम का...

पटना/किशनगंज : बदलता बिहार रोजगार और उद्योग की नई कहानी लिख रहा है। एक ऐसी हीं कहानी जहां बिहार के युवा प्रदेश में रहकर...