RJD MLC सुनील सिंह की जा सकती है परिषद की सदस्यता, ये है मामला…

पटना: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के खास और बिहार विधान परिषद के सदस्य सुनील सिंह की सदस्यता जा सकती है। इसको लेकर बिहार विधान परिषद की आचार समिति ने अनुशंसा की है। राजद एमएलसी सुनील सिंह और कारी सोहैब के खिलाफ मामला आचार समिति के पास गई थी जिसके बाद आचार समिति की जांच के दौरान दोनों दोषी पाए गए थे। इस दौरान कारी सोहैब ने माफ़ी मांग ली थी जबकि सुनील सिंह ने माफ़ी मांगने से इंकार कर दिया था। अब आचार समिति ने उनसे जुड़ा प्रतिवेदन परिषद के पटल पर लाया।

समिति ने सुनील सिंह को दोषी मानते हुए उनकी सदस्यता रद्द करने की अनुशंसा की है। दरअसल एमएलसी सुनील सिंह ने सदन के अंदर सीएम नीतीश कुमार की मिमिक्री की थी। मामला विधान परिषद की आचार समिति के पास गया जिसके बाद जांच में वे दोषी पाए गए। हालांकि आचार समिति में इसी मामले में एमएलसी कारी सोहैब के खिलाफ भी मामला पहुंचा था लेकिन कारी सोहैब ने माफ़ी मांग ली थी। अब आचार समिति ने अपनी पूरी जांच रिपोर्ट तैयार कर ली है और सुनील सिंह की सदस्यता खत्म करने की अनुशंसा कर दी है।

यह भी पढ़ें-  Rashtrapati Bhavan के इन 2 हॉल का बदल गया नाम, राष्ट्रपति ने जताई ख़ुशी

https://youtube.com/22scope

RJD MLC RJD MLC RJD MLC

RJD MLC

Railway NTPC Recruitment 2026: 12वीं पास के लिए रेलवे में 1688...

रेलवे एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट भर्ती 2026 के तहत 12वीं पास युवाओं के लिए 1688 पदों पर मौका। जानें योग्यता, आयु सीमा, वेतन, चयन प्रक्रिया और...

JPSC News: तीन महीने से खाली अध्यक्ष और सदस्यों के पद,...

झारखंड में JPSC अध्यक्ष और सदस्यों के पद तीन महीने से खाली हैं। नौ परीक्षाएं स्थगित, 21 परीक्षाएं रद्द और विश्वविद्यालय शिक्षकों की प्रोन्नति...

Jharkhand Electricity Rules: झारखंड में अब हिंदी में मिलेगा बिजली बिल,...

झारखंड विद्युत नियामक आयोग ने बिजली कंपनियों को सप्लाई कोड 2024 का पालन करने का निर्देश दिया है। उपभोक्ताओं को स्थानीय भाषा में बिल...