Advertisment

Congress कार्यकर्ताओं ने सीएम नीतीश का फूंका पुतला

पटना: राजधानी पटना में युवा कांग्रेस के विधानसभा घेराव के दौरान पटना पुलिस के द्वारा लाठी चार्ज के विरोध में राज्य के कई जिलों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि बिहार में अपराध चरम पर है, राज्य की पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने के बजाय प्रदर्शन करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर बर्बरता करने में व्यस्त है।

पुलिस के द्वारा किये गए लाठी चार्ज में कई कांग्रेस कार्यकर्ता घायल हो गए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नवादा के प्रजातंत्र चौक पर प्रदर्शन किया और सीएम नीतीश का पुतला दहन किया। इस दौरान एजाज अली, मुन्ना, बंगाली पासवान, अंजनी कुमार, अरविंद कुमार, शमा परवीन, महेंद्र शर्मा, दयानंद सिंह, रोशन कुमार सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वहीं पूर्वी चंपारण जिला कांग्रेस कमिटी ने भी जिला मुख्यालय स्थित चरखा पार्क के समीप प्रधानमंत्री नरेंद्र और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि पटना में शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर के साथ पुलिस का लाठीचार्ज निंदनीय है। देश और राज्य में इन दिनों हालात ख़राब हैं, आये दिन आपराधिक घटनाओं में वृद्धि हो रही है लेकिन डबल इंजन की सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंगे रहा।

मौके पर जिला कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष शशिभूषण राय (गप्पु राय), युवा कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष बिट्टू यादव ने सरकार के प्रति आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा की जब संविधान ने सबको बराबर का अधिकार दिया है, धरना प्रदर्शन कर अपनी मांग सरकार के आगे व्यक्त करने का अधिकार दिया है तो प्रदर्शनकारियों से ये बर्बरता क्यों? जब संविधान का रक्षक ही संविधान का भक्षक बन जाएगा तो ये अब विचार का विषय है की देश और राज्य का भविष्य किस ओर जा रहा है। राज्य सरकार अब लोकतांत्रिक रवैया छोड़ तानाशाही रवैया अपना रही है जो की सरासर गलत है और जनता इसका जवाब 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में देगी।

यह भी पढ़ें-  RJD MLC सुनील सिंह की जा सकती है परिषद की सदस्यता, ये है मामला…

https://youtube.com/22scope

नवादा से अनिल शर्मा और पूर्वी चंपारण से सोहराब आलम की रिपोर्ट

Congress Congress Congress Congress

Congress

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग की रेड से खुली...

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग ने राजधानी रांची में मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए बड़ी कार्रवाई की है।...

JPSC CID Investigation: 8 घंटे की पूछताछ के बाद CID का...

JPSC CID Investigation: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) में कथित गड़बड़ियों की जांच कर रही CID ने मामले में अपनी कार्रवाई तेज़ कर दी है।...

Khunti Mob Lynching Case: बकरी चोरी के आरोप में ग्रामीणों का...

Khunti Mob Lynching Case: झारखंड के खूंटी ज़िले से एक घटना सामने आई है, जहां बकरी चोरी के शक में ग्रामीणों ने दो युवकों की...