मोतिहारी में VIP कार्यकर्ताओं ने फूंका PM और गृह मंत्री का पुतला, कार्यकर्ताओं ने कहा…

पूर्वी चंपारण: पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में रविवार को VIP पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक विरोध मार्च निकालते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया। विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व पार्टी के युवा जिलाध्यक्ष अजय कुमार चौधरी ने की। उनके नेतृत्व में आक्रोश मार्च नर्सिंग बाबा मंदिर प्रांगण से शुरू हो कर गांधी चौक होते हुए मीना बाजार गोलंबर पर पहुंचा जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने पीएम और गृह मंत्री का पुतला फूंका।

VIP कार्यकर्ताओं ने फूंका PM और गृह मंत्री का पुतला : 

इस दौरान VIP युवा जिलाध्यक्ष अजय कुमार चौधरी ने कहा कि आज महात्मा गांधी प्रेक्षा गृह मोतिहारी में भाजपा निषाद समाज को ठगने के लिए महर्षि वेदव्यास जयंती सह मछुआरा सम्मेलन कर रही है। इस सम्मेलन के लिए बिहार के कई दिग्गज नेता मोतिहारी पहुंचे हैं लेकिन वहां निषाद समाज के लोग नहीं हैं। भाजपा के अन्य जाति के लोग और नेता इस सम्मेलन में पहुंच रहे हैं जबकि निषाद समाज के ही कोई व्यक्ति नहीं हैं। इससे यह पता चल रहा है कि भाजपा कितना षड्यंत्र रच रही है। भाजपा कितना भी षड्यंत्र करे लेकिन निषाद समाज के लोग इस बार भाजपा को आइना दिखायेंगे।

यह भी पढ़ें – तेजस्वी ने PM को अपशब्द कह दिया अपने कुसंस्कार का परिचय, गृह राज्य मंत्री ने कहा…

बिहार में इस बार महागठबंधन की सरकार बनेगी और उप मुख्यमंत्री के रूप में मुकेश सहनी सामने आयेंगे तब निषाद समाज के लोगों को उनका असली हक मिल सकेगा। इस दौरान VIP के राष्ट्रीय सचिव वरुण विजय ने कहा कि मोदी जी जब तक निषाद को आरक्षण नहीं दे देते तब तक हम लोग लड़ाई लड़ते रहेंगे। जिलाध्यक्ष अशोक कुमार साहनी ने कहा कि मोदी सरकार विगत 11 सालों से निषाद समाज को आरक्षण के नाम पर धोखा देते आ रहे हैं, पर अब निषाद समाज जग चुका है। हम उन्हें आरक्षण देने के लिए मजबूर कर देंगे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  झोला लेकर जा रहे गरीब दिखने वाले शख्स को जब पुलिस ने रोका तो खुली रह गई आंखें, पढ़ें…

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...