BJP के लिए सर्वप्रथम देश और देश का सम्मान होता है- सम्राट चौधरी

भाजयुमो द्वारा कारगिल विजय दिवस के 25वीं वर्षगांठ पर वीरों को सम्मान। BJP के लिए सर्वप्रथम देश और देश का सम्मान होता है। शहीदों के सम्मान से भाजपा कभी समझौता नहीं करेगा : सम्राट चौधरी

पटना: भारतीय जनता युवा मोर्चा बिहार ने आईएमए हॉल में कारगिल विजय दिवस के 25वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के वीरों तथा उनके परिवारजनों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शामिल हुए। कार्यक्रम के उपरांत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सैकड़ों युवाओं के साथ कारगिल चौक स्मारक तक मशाल के साथ पहुंचे और दीप प्रज्वलित कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान आईएमए हॉल से कारगिल चौक तक भारत माता की जय और वंदे भारत के नारों से पूरा माहौल राष्ट्रभक्ति का हो गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सम्राट चौधरी ने कारगिल युद्ध में अपना सर्वोच्च बलिदान करने वाले सभी सैनिकों को नमन किया। उन्होंने कहा कि मेरे पिता जी पाकिस्तान के साथ हुए सभी युद्धों में भाग लिया और मुझे गर्व है कि मैं एक सैनिक परिवार का सदस्य हूं। उन्होंने कहा कि कारगिल के वीर सैनिकों ने जिस प्रकार अपना शौर्य दिखाया उससे समस्त देशवासी गौरवान्वित होते है।

उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि भाजपा सदैव राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम की भावना से कार्य करती है। ऐसी भावना किसी अन्य पार्टी में नहीं मिल सकती हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए सर्वप्रथम देश और देश का सम्मान होता है। उन्होंने कारगिल युद्ध की विजयगाथा को पाठ्यक्रम में शामिल करने के लिए मुख्यमंत्री से बात करने का आश्वासन दिया। सभी नौजवानों से राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ देश के लिए और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य करने का आग्रह किया। उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि भाजपा शहीदों के सम्मान से कभी समझौता नहीं करेगा।

उन्होंने कहा कि आज देश का डंका पूरे विश्व मे बज रहा है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का साफ विचार है कि अगर पाकिस्तान के तरफ से बंदूक की गोली छूटे तो इधर से तोप का गोला छूटना चाहिए। यह भारत ने कर के भी दिखाया है। इस दौरान उन्होंने यूक्रेन युद्ध की भी चर्चा की।

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष भारतेंदु मिश्रा ने कारगिल विजय दिवस में जाबांज सैनिकों के पराक्रम पर प्रकाश डाला और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से कारगिल युद्ध की विजयगाथा को पाठ्यक्रम में शामिल करने का आग्रह किया। भारतेंदु मिश्रा ने बताया कि सभी जिला केंद्रों पर कारगिल विजय के अवसर पर भाजयुमो कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है कारगिल युद्ध के हमारे वीर सैनिकों, शहीदों के प्रति सम्मान करना और वर्तमान युवा पीढ़ी से कारगिल युद्ध के दौरान सेना के जवानों के शौर्य और पराक्रम से अवगत कराना।

शहीद रामनाथ पांडेय, शहीद कल्याण सिंह, शहीद राजननंदन पोद्दार, शहीद रामेश्वर राम सहित दर्जनों शहीद के परिवारजनों तथा कारगिल युद्ध के वीर जवानों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष भारतेंदु मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शंभू, सैनिक प्रकोष्ठ संयोजक आशुतोष शाही, महिला मोर्चा प्रभारी सजल झा, सह मीडिया प्रभारी प्रभात मालाकार, पटना महानगर अध्यक्ष अभिषेक कुमार, भाजयुमो पटना महानगर अध्यक्ष मयंक जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें-  Patna लौटते ही तेजस्वी नीतीश पर हुए आक्रामक, कहा…

https://youtube.com/22scope

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

BJP BJP BJP BJP BJP BJP BJP

BJP

NIA Prince Khan Dhanbad: प्रिंस खान पर कस रहा शिकंजा! NIA...

NIA Prince Khan Dhanbad: फरार गैंगस्टर प्रिंस खान से जुड़े मामले की जांच के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम धनबाद पहुंची। जानकारी...

Bokaro Sector 12E Building Collapse: क्वार्टर ध्वस्त होने की जांच रिपोर्ट...

Bokaro Sector 12E Building Collapse: बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर-12E स्थित क्वार्टर संख्या 1290 के अचानक जमींदोज होने की घटना की जांच पूरी हो...

Bihar Flood 2026: बिहार में बाढ़ पर CM सम्राट चौधरी का...

Bihar Flood 2026: बिहार में बाढ़ की वर्तमान स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। इस...