ईडी ने  कमलेश को भेजा छटा समन आज बुलाया

रांची: जमीन घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के तहत अनुसंधान कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार 26 जुलाई को एक बार फिर जमीन माफिया कमलेश कुमार सिंह को पूछताछ के लिए कार्यालय बुलाया है।

इसे भी पढ़ें: शेरघाटी कोर्ट में अंधाधुंध फायरिंग मामले में 2 अपराधी गिरफ्तार

उसे अबतक ईडी पांच बार समन कर पूछताछ के लिए बुला चुका है। लेकिन एक बार भी वह ईडी कार्यालय नहीं पहुंचा है। इस बार अगर छठे समन पर कमलेश कुमार ईडी कार्यालय नहीं पहुंचता है तो उसके विरुद्ध ईडी पीएमएलए कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट ले सकता है।

इसे भी पढ़ें: बाघमारा में केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम में सांसद ढुलू महतो के खिलाफ नारेबाजी, जमकर किया हंगामा

ईडी ने जमीन घोटाला मामले में कमलेश के कांके रोड स्थित फ्लैट और कोकर स्थित उसके आवास पर 21 जून को छापेमारी की थी। छापेमारी में ईडी को एक करोड़ नगद और 100 कारतूस जब्त किए थे।  उसके बाद से ही कमलेश कुमार फरार चल रहा है।

इसे भी पढ़ें: बाघमारा में केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम में सांसद ढुलू महतो के खिलाफ नारेबाजी, जमकर किया हंगामा

ईडी ने 21 जून की छापेमारी के बाद कांके अंचल कार्यालय और एनआईसी में भी जाकर छानबीन की थी। जिसमें ईडी को कई जमीनों के कागजात में गड़बड़ी की जानकारी मिली है। दस्तावेज में हेराफेरी कर जमीन की खरीद करने वाले कई आईपीएस अधिकारियों व प्रभावशाली लोगों के नाम के बारे में भी ईडी को जानकारी मिली है। ईडी कमलेश कुमार से मिले दस्तावेजों के संबंध में ही पूछताछ करना चाहता है, ताकि कार्रवाई आगे बढ़ सके।

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...