Advertisment

अवैध सामान के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, SSP ने की खुलासा

गया : बिहार के गया में रौशनगंज थाना क्षेत्र से एक पिस्टल, एक मोबाइल, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा एवं अन्य सामग्री के साथ एक आरोपी सुहैल अंसारी को गिरफ्तार किया है। इसकी खुलासा गया के एसएसपी आशीष भारती ने प्रेसवार्ता कर की है। एसएसपी आशीष भारती ने जानकारी देते हुए बताया कि 24 जुलाई 2024 को रौशनगंज थाना की पुलिस को सूचना मिली थी कि चौगाई मोड़ के पास फायरिंग की घटना की गई है।

सूचना के बाद सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई करते हुए पुलिस वहां पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की सहयोग से एक व्यक्ति को पकड़ा गया। इसके बाद उसका नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम सुहैल अंसारी, पिता अशरफ अंसारी, जिला अरवल बताया। जब उसका तलाशी लिया गया है तो उसके पास से एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, एक मोबाइल, दो खोखा और एक मोटरसाइकिल बरामद हुआ। गिरफ्तार अपराधी से जब पूछताछ किया गया तो उसने बताया कि वह एक मोटरसाइकिल सर्विस सेंटर दुकान में काम करता है। इस संबंध में पूछताछ के बाद अपराधी को जेल भेजा गया है।

यह भी पढ़े : शेरघाटी कोर्ट में अंधाधुंध फायरिंग मामले में 2 अपराधी गिरफ्तार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Dr BP Kesari 10th Death Anniversary: नागपुरी भाषा के पुरोधा डॉ....

Dr BP Kesari 10th Death Anniversary, रांची: झारखंड आंदोलन के बौद्धिक योद्धा, इतिहासकार, साहित्यकार, शिक्षाविद् और नागपुरी भाषा के प्रमुख अध्येता डॉ. बिशेश्वर प्रसाद...

Ranchi Traffic Plan 15 August: रांची में 15 अगस्त को बदला...

Ranchi Traffic Plan 15 August, Ranchi: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह को लेकर राजधानी की यातायात...

JPSC-JSSC Scam: अभय तिवारी की संपत्ति को लेकर बड़ा दावा, आलीशान...

JPSC-JSSC Scam, रांची: JPSC और JSSC की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच के बीच अभय तिवारी से जुड़ी संपत्तियों को लेकर...