कारगिल विजय दिवस के अवसर पर Aurangabad में शहीद शिव शंकर गुप्ता को दी श्रद्धांजलि

औरंगाबाद: पूरा देश आज कारगिल विजय दिवस मना रहा है। इसी कड़ी में औरंगाबाद के औरंगाबाद शहर के कारगिल शहीद चौक पर एनसीसी के पदाधिकारियों समेत आम लोगों ने कारगिल युद्ध में शहीद शिव शंकर गुप्ता को श्रद्धा सुमन अर्पित की। इस दौरान शहीद के पिता नन्दलाल गुप्ता, छोटा भाई शिवदयाल गुप्ता, कर्नल आर के सिंह सहित अन्य लोगों ने कारगिल युद्ध के शहीदों को याद किया।

शहीद शिव शंकर गुप्ता के पिता नन्दलाल गुप्ता ने बताया कि वह अपने चार भाई बहनों में सबसे बड़े थे। वह बचपन से ही फ़ौज में जाना चाहते थे। 28 अक्टूबर 1996 को वह बिहार रेजिमेंट में भर्ती हुए थे और कारगिल युद्ध में 6 जून 1999 को पोस्ट ऑफिस से एक पोस्टमैन ने एक लिफाफा दिया जिसमें मेरे बेटे के शहीद होने की खबर थी। खत मिलने के करीब 35 दिन बाद शहीद का पार्थिव शरीर लेकर सेना के जवान गांव पहुंचे।

उन्होंने कहा कि अपने पुत्र की शहादत पर गर्व है। शहीद के पिता ने बताया कि 04 जून की सुबह शहीद शिव शंकर अपने कुछ फौजी जवानों के साथ अपनी कंपनी के कमांडर मेजर, एम् सर्वानन और सेक्शन कमांडर नायक गणेश प्रसाद यादव के पार्थिव शरीर को उठा भारी गोलीबारी के बीच से लेकर आ रहे थे तभी दुश्मन की गोली उन्हें आ लगी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- Chanpatia विधानसभा में नहीं चलेगा किसी भी बहुरूपिया नेताओं का खेल – चंद्रमोहन तिवारी

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

Aurangabad Aurangabad Aurangabad Aurangabad

Aurangabad

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...