Jewelery Showroom लूटकांड के अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए इनाम की घोषणा

पूर्णिया: शुक्रवार को पूर्णिया के ज्वेलरी शोरूम में हुए लूटकांड मामले में पूर्णिया पुलिस ने अपराधियों की धड़ पकड़ के लिए अभियान तेज कर दिया है। पूर्णिया पुलिस अररिया, कटिहार समेत अन्य सीमवर्ती जिले की पुलिस समेत पश्चिम बंगाल पुलिस की भी मदद ले रही है ताकि अपराधियों को गिरफ्तार किया जा सके। इसके साथ ही बिहार पुलिस ने ज्वेलरी शोरूम लूटकांड में शामिल अपराधियों पर तीन लाख रूपये का इनाम भी घोषित किया है।

बताया जा रहा है कि मामले में अपराधियों की धड़ पकड़ के लिए पूर्णिया के सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई है साथ ही एफएसएल की टीम भी जांच कर रही है। बता दें कि शुक्रवार को पूर्णिया में स्थित एक ज्वेलरी शोरूम में अपराधियों ने करीब दो करोड़ रूपये के आभूषण लूट लिए थे। लूटकांड के बाद पुलिस लगातार एक्शन मोड में है और अपराधियों की धड़ पकड़ के लिए लगी हुई है।

लूटकांड का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें अपराधियों के चेहरे दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने अपराधियों का फोटो भी जारी किया है और अपराधियों की सूचना देने वालों को तीन लाख रूपये इनाम की घोषणा भी की है।

यह भी पढ़ें- Muzaffarpur में पुलिस अपराधी में मुठभेड़, फिर…

https://youtube.com/22scope

चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Jewelery Showroom Jewelery Showroom Jewelery Showroom

Jewelery Showroom

डर के साये में जीने को मजबूर सरकारी स्कूल के छात्र-छात्रा...

सहरसा : सहरसा जिले के कहरा प्रखंड में दो प्राथमिक विद्यालयों की जर्जर स्थिति बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा कर...

Dhanbad Police Vehicle Accident: छापेमारी के बाद लौट रही हजारीबाग पुलिस...

Dhanbad Police Vehicle Accident: मंगलवार सुबह झारखंड के धनबाद ज़िले में नेशनल हाईवे-19 पर एक सड़क हादसे में हजारीबाग के एक पुलिस कॉन्स्टेबल की...

सहयोग कार्यक्रम : जनसेवा को नई दिशा दे रहे मुख्यमंत्री सम्राट

पटना/वैशाली : वैशाली जिला स्थित लालंगज के रहने वाले रंजीत कुमार के जमीन का दो जगह रसीद कट रहा था। अनुमंडल स्तर पर उनकी...