Tanishq Showroom लूटकांड में आईजी शिवदीप लांडे का बड़ा एक्शन

पूर्णिया: बीते जुलाई में पूर्णिया में हुए एक लूटकांड ने पूरे बिहार में तहलका मचा दिया था। लूटकांड पूर्णिया के जेवर के शोरूम में हुई थी। शोरूम से अपराधियों ने करीब साढ़े तीन करोड़ के सोने और हीरे के जेवर लूट लिए थे। अब इस मामले में पूर्णिया के आईजी शिवदीप लांडे ने बड़ा कदम उठाया और अपने ही महकमे के अधिकारियों पर काम में लापरवाही का आरोप लगाया है।

उन्होंने लापरवाही के आरोप में थानाध्यक्ष समेत अन्य पुलिसकर्मियों के निलंबन और सदर एसडीपीओ पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुसंशा की है। आईजी शिवदीप लांडे ने अपने पत्र में लूटकांड में जांच के नाम पर खानापूर्ति का आरोप लगाया है और लापरवाही बरतने के आरोप में थानाध्यक्ष समेत अन्य पुलिसकर्मी को निलंबित करने की सिफारिश की है।

नहीं बरामद की जा सकी है लुटे गए जेवर

आईजी शिवदीप लांडे ने अपने पत्र में लिखा है कि लूटकांड का दो महीने से ऊपर हो गया। इस दौरान हथियारबंद अपराधियों ने शोरूम से करीब 3 करोड़ 70 लाख रूपये मूल्य के जेवर और एक कर्मी का मोबाइल लूट लिया था। लूटकांड के बाद अनुसन्धान करते हुए पुलिस अब तक मात्र हीरे की एक अंगूठी बरामद की है। इसके साथ ही न तो अब तक कोई अन्य जेवर के साथ ही मोबाइल बरामद किया गया और न ही मुख्य साजिशकर्ता के विरुद्ध कोई कार्रवाई।

थानाध्यक्ष के निलंबन, और एसडीपीओ पर कार्रवाई की मांग

आईजी शिवदीप लांडे ने थानाध्यक्ष समेत सहायक थाना के पुलिसकर्मियों के निलंबन के लिए पत्र लिखा है साथ उन्होंने एसडीपीओ पर लापरवाही के आरोप में अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश की है।

यह भी पढ़ें-  Banker से लूट मामले में 1 बदमाश गिरफ्तार, दो अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है पुलिस

https://youtube.com/22scope

Tanishq Showroom Tanishq Showroom Tanishq Showroom Tanishq Showroom

Tanishq Showroom Tanishq Showroom

Jharkhand Crime: चोरी की बाइक से 7 बार बिना हेलमेट चला...

रांची के डोरंडा से चोरी हुई बाइक सात बार बिना हेलमेट चलती मिली। जगन्नाथपुर, धुर्वा, सिंह मोड़ और रिंग रोड में ई-चालान कटा, फिर...

Bihar Librarian Eligibility Test 2026: 5800 पदों पर भर्ती का रास्ता...

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन 1 से 21 अक्टूबर तक होंगे और परीक्षा 19...

Jharkhand Doctors Protest: लंबित मांगों को लेकर डॉक्टरों में आक्रोश, 27...

झारखंड में मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट, DACP और क्लिनिकल एस्टैब्लिशमेंट एक्ट में संशोधन समेत मांगों को लेकर IMA और JHASA ने आंदोलन की तैयारी शुरू...