दूसरी नहर खोद रहे Canal Man लौंगी भुइंया, इतने दिनों में हो जायेगा पूरा

गया: बिहार के गया के रहने वाले 70 वर्षीय लौंगी भुइंया जिन्हे हम Canal Man के नाम से भी जानते हैं, वे आज कल एक और नहर की खुदाई में जुटे हुए हैं। लौंगी भुइँया ने बंगेथा पहाड़ी पर पांच किलोमीटर लंबी दूसरी नहर में करीब साढ़े तीन किलोमीटर नहर की खुदाई कर ली है और करीब डेढ़ किलोमीटर की खुदाई अगले एक से डेढ़ वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने पहली नहर की खुदाई 2020 में पूरी की थी, जो कि तीन किलोमीटर लंबी है।

इस नहर को काटने में उन्हें करीब 30 वर्ष लगे थे। इस नहर से तीन गांव के लोगों को सिंचाई में मदद मिल रही है। पहली नहर पूरी होने पर महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने उन्हें एक ट्रैक्टर गिफ्ट की थी। लौंगी भुइंया ने एक और नहर खोदने का बीड़ा उठाया है और नहर खोदने में जुट गए हैं। लौंगी भुइंया सिर्फ कुदाल और कुल्हाड़ी के प्रयोग से पांच किलोमीटर लंबी नहर खोदने में लग गए हैं।

उन्होंने बताया कि उनका इरादा पहाड़ों पर बर्बाद होने वाले पानी को किसानों के खेतों तक पहुंचाने का है। उन्होंने बीते तीन वर्षों में करीब 3.5 किलोमीटर लंबी नहर की खुदाई अकेले कर भी ली है और करीब डेढ़ किलोमीटर नहर की खुदाई के काम में जुटे हुए हैं। उन्होंने बताया कि पिछले नहर से करीब 10 से 12 हजार किसानों को फायदा पहुंचा है इस नहर से भी करीब उतने ही लोगों को फायदा पहुंचेगा।

उनका कहना है कि पहाड़ी पर बारिश का पानी गिरने के बाद इधर उधर बह कर बर्बाद हो जाता है लेकिन अगर इन्हे नहर के माध्यम से संचय किया जाए तो खेती में बहुत ही आसानी होगी। नए नहर में उन्होंने रास्ते में छोटे छोटे तालाब भी बनाये हैं।

कौन हैं लौंगी भुइंया
लौंगी भुइंया गया जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर कोठिलवा गांव के रहने वाले हैं। उनके पास अपनी आधे एकड़ से भी कम जमीन है इसके साथ ही संपत्ति के नाम पर मिट्टी और भूसे से बनी एक घर। साथ में आनंद महिंद्रा का दिया हुआ उपहार स्वरूप एक ट्रैक्टर है जो उनकी आजीविका एक मात्र साधन है। वे हर रोज सुबह में जगने के बाद अपने घर से दो किलोमीटर दूर पहाड़ी पर पहुंचते हैं और फिर नहर की खुदाई में जुट जाते हैं।

वे एक खेतिहर मजदूर थे और अपने क्षेत्र में पानी की वजह से फसल बर्बाद होते देख नहर बनाने का फैसला किया था। उसके बाद अब वह दूसरी नहर की खुदाई में जुटे हुए हैं। उनका कहना है कि इस क्षेत्र के लोग पहले पानी की कमी के कारण केवल मक्का और चना उगाते थे लेकिन अब सिंचाई की व्यवस्था हो जाने के बाद लोग गेंहू और धन भी उगाने लगे हैं जो उनके लिए ख़ुशी की बात है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  BJP के लिए सर्वप्रथम देश और देश का सम्मान होता है- सम्राट चौधरी

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

GayCanal Man Canal Man Canal Man

Canal Man Canal Man Canal Man

Saffrn

Trending News

Bihar Tech Hub Initiative: केंद्र-राज्य समन्वय से IT सेक्टर को नई...

 बिहार को टेक हब बनाने की दिशा में केंद्रीय आईटी मंत्री से अहम बैठक, निवेश, AI, स्टार्टअप और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर।Bihar Tech Hub...

Prashant Bose Death Case: माओवादी नेता का अंतिम संस्कार अटका, प्रशासन...

 रांची जेल में माओवादी नेता प्रशांत बोस की मौत के बाद अंतिम संस्कार को लेकर असमंजस, पत्नी और परिजनों के दावे से प्रशासन की...

Ranchi Pension Update: DBT से 2.52 लाख लाभुकों को राशि ट्रांसफर,...

 रांची में सर्वजन पेंशन योजना के तहत 2.52 लाख लाभुकों को DBT से भुगतान, जिनको राशि नहीं मिली उन्हें आधार सीडिंग और सत्यापन जरूरी।Ranchi...

RIMS Medical Negligence Case: HIV मरीज का बिना जांच ऑपरेशन, दो...

रिम्स रांची में लापरवाही, HIV संक्रमित महिला का बिना जांच ऑपरेशन, दो जूनियर डॉक्टर सुई संपर्क में आने से संक्रमण का खतरा।RIMS Medical Negligence...

Ranchi Gas Supply Update: अब सिर्फ Home Delivery, कालाबाजारी पर सख्ती,...

 रांची में अब गोदाम से गैस नहीं मिलेगी, डीसी ने होम डिलीवरी अनिवार्य की, कालाबाजारी पर सख्ती और उपभोक्ताओं को PNG में शिफ्ट करने...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img