आलमगीर की जमानत पर तीन अगस्त को सुनवाई

रांची : पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत में मनी लांड्रिंग करने के आरोपित पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की जमानत याचिका पर शनिवार को आंशिक सुनवाई हुई।

अगली सुनवाई तीन अगस्त को निर्धारित की गई है। याचिकाकर्ता की ओर से सुनवाई के दौरान लगभग 1500 पन्नों की लिखित बहस आलमगीर आलम की ओर से अदालत में दाखिल की गई।

बार एसोसिएशन के अधिवक्ता के निधन पर शनिवार को डेढ़ बजे तक ही कोर्ट था। याचिका पर सुनवाई कोर्ट अवधि के बाद होने पर आपत्ति जताई गई।

जिसके बद सुनवाई बंद कर दी गई। इससे पूर्व ईडी के विशेष लोक अभियोजक शिव कुमार काका की ओर से मामले में जवाब दाखिल कर दिया गया था।

पिछली सुनवाई में ईडी ने जवाब दाखिल करने के लिए समय लिया था। बता दें कि आलमगीर आलम ने 18 जुलाई को गिरफ्तारी के 64 दिनों बाद जमानत की गुहार लगाई है।

दाखिल याचिका में अपने आप को मामले में निर्दोष बताया गया है। ईडी ने उनको 15 मई को गिरफ्तार किया था। तब से वह जेल में हैं। यह गिरफ्तारी उनके आप्त सचिव संजीव लाल व उसका नौकर जहांगीर के यहां से मिले 32.30 करोड़ बरामदी मामले में किया गया है।

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Ranchi Constitution Protection March 2026: रांची के संविधान रक्षा मार्च में...

Ranchi Constitution Protection March 2026: संविधान दिवस के अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी की ओर से गुरुवार को राजधानी रांची में राज्य स्तरीय ‘संविधान...

Pakur Constitution Day Celebration: शिक्षा, समानता और अभिव्यक्ति के अधिकार पर...

Pakur Constitution Day Celebration: भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को पाकुड़ स्थित एंडेवर एकेडमी के बिरसा मुंडा शिक्षण केंद्र सह पुस्तकालय में...

आज का राशिफल और पंचांग 27 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 27 नवंबर 2026 (शुक्रवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परि