जमीन कारोबारी कमलेश सिंह पीएमएलए कोर्ट में पेश, भेजे गए न्यायिक हिरासत में

रांची. जमीन कारोबारी कमलेश सिंह को आज पीएमएलए कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। अब उनकी रिमांड पर सोमवार को सुनवाई होगी। इससे पहले कल उन्हें ईडी ने जमीन घोटाला मामले में लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था।

कमलेश सिंह पीएमएलए कोर्ट में पेश

वे ईडी के छठे समन पर ईडी कार्यालय पहुंचे थे। लगभग कई घंटों की पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था। जमीन घोटाले मामले में ईडी ने कमलेश के आवास पर छापेमारी की थी। छापेमारी में एक करोड़ कैश और 100 कारतूस मिले थे। इसके बाद ईडी ने पूछताछ के लिए उन्हें समन भेजा था।

पांचवें समन वे ईडी कार्याल में हाजिर नहीं हुए। इसके बाद छठा समन भेजा गया, जिस पर वे ईडी के सामने पेश हुए। इस दौरान ईडी ने लंबी पूछताछ के बाद जमीन घोटाला मामले में उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...