टक्कर को लेकर हथियारबंद बदमाशों ने एक किशोर को मारी गोली

आरा : शहर के नवादा थाना क्षेत्र के करमन स्थित बोरिंग के समीप शनिवार की देर शाम आपसी टक्कर हो जाने के कारण हथियारबंद बदमाशों ने एक किशोर को गोली मार दी। जख्मी किशोर को गोली दाहिने पैर में जांघ पर लगी है। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद परिजन द्वारा पहले उसे निजी अस्पताल में जाया गया। उसके बाद वहां से उसे आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज कराया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, जख्मी किशोर नवादा थाना क्षेत्र के पूर्वी नवादा रस्सी बागान मोहल्ला निवासी डोमा राय का 17 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार है। घटना को लेकर आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है। वहीं घटना की सूचना पाकर नवादा थानाध्यक्ष कमलजीत पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए हैं।

यह भी पढ़े : सड़क हादसे में सब जज जख्मी

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Hazaribagh News: एक आम के लिए इतनी चर्चा क्यों? हजारीबाग में...

Hazaribagh News: झारखंड के हजारीबाग जिले में चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है। बरकागाँव ब्लॉक में एक किसान के बाग़ से दुनिया...

बिहार सरकार ने 12 IPS अधिकारियों को किया इधर-उधर, पंकज दराद...

पटना : बिहार में तबादलों का सिलसिला लगातार जारी है। जुलाई की शुरुआत के साथ ही राज्य सरकार ने बिहार पुलिस में बड़ा प्रशासनिक...

पाकुड़ में तालिबानी सजा जैसा मामला: वायरल वीडियो से हड़कंप, 40...

Pakur News: झारखंड के पाकुड़ जिले के अमरापाड़ा थाना क्षेत्र के बुधिडुबा गांव में एक महिला और एक युवक के साथ कथित अमानवीय व्यवहार का...