धनबाद. सरायढेला थाना क्षेत्र के चुना गोदाम स्थित अलंकार ज्वेलर्स में बीती रात अज्ञात अपराधियों ने दुकान का शटर तोड़कर लाखों के गहनों की चोरी कर ली। दुकान सरायढेला थाना क्षेत्र के मेन रोड राधा स्वामी आर्केट में सड़क किनारे स्थित है।
धनबाद में ज्वेलरी दुकान में चोरी
वहीं पेट्रोलिंग की गाड़ी ने दुकान मालिक को फोन पर घटना की सुचना दी। सुचना के बाद दुकानदार ने पहुंचकर देखा तो दुकान का शटर टुटा हुआ था और रेंक में रखे लाखों के बेशकिमती सोने-चांदी के गहने गायब थे। पुलिस ने मामले की छानबीन की है। साथ ही फोरेंसिक विभाग की टीम ने घटनास्थल से सैंपल भी इकट्ठा किया है।
मामले में पुलिस कुछ भी बोलने से कतरा रही है। चोरी की घटना को अंजाम देने के पुर्व अपराधियों ने देर रात एक बजे दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़ दिया था और डीवीआर भी चोर साथ ले गये।
धनबाद से बिपिन कुमार की रिपोर्ट


















