Gopalganj में महिला चोर गिरोह सक्रिय, वीडियो हो रहा वायरल

गोपालगंज: गोपालगंज शहर में इन दिनों महिला चोरों का गैंग सक्रिय है। महिला चोर ग्राहक बन कर दुकानों में जाती हैं और पलक झपकते ही चोरी की घटना को अंजाम देती हैं। गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र के श्याम सिनेमा रोड स्थित एक दुकान में महिला चोर छोटे बच्चों के साथ ग्राहक बन पहुंची और काउंटर से हजारों रूपये की चोरी कर ली। चोरी की वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई।

अब यह सीसीटीवी फुटेज तेजी से वायरल हो रहा है। मामले में दुकानदार विजय कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि वह बगल में कहीं गए थे इसी बीच महिला दुकान में घुसी और काउंटर के समीप रखी कुर्सी पर बैठ गई। कुर्सी पर बैठने के बाद वह काउंटर खोल कर उसमे रखे रूपये निकाल कर अपने कपड़ों में छुपा ली। वह अपने पास थैले से एक कैंची निकाल कर दूसरे काउंटर को भी खोलने का प्रयास कर रही थी तभी दुकानदार आ गया तो वह दूसरे दिन आने की बात कह कर चली गई।

दुकानदार विजय कुमार नगर थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है। मामले में सदर एसडीपीओ प्रांजल कुमार ने बताया कि एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दिखाई दे रहा है कि एक महिला दुकान में चोरी कर रही है। पुलिस मामले की जांच में जल्दी ही जुट जाएगी और मामले का उद्भेदन करेगी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- लालू यादव Darbhanga के लिए रवाना, मुकेश सहनी के पिता को देंगे श्रद्धांजलि

गोपालगंज से सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Gopalganj Gopalganj Gopalganj

Gopalganj

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...