बिहार अग्निशमन विभाग में Robot की होने वाली है एंट्री

पटना : बिहार अग्निशमन विभाग में Robot की एंट्री होने वाली है। अब पहली बार बिहार में रॉबर्ट के जरिए आग पर काबू पाया जाएगा। रॉबर्ट युक्त अग्निशमन वाहन समतल जमीन, सीढ़ी और छत पर भी चढ़ने में सक्षम है। बिहार में ट्रायल शुरू हो गया है। बिहार अग्निशमन विभाग की माने तो जल्द XENA 5.0 फायर फाइटिंग Robot की एंट्री होने जा रहा है। यह रॉबर्ट समतल जगह, सीढ़ियों और छत पर भी चढ़कर आग बुझाने में सक्षम है।

रिमोट के जरिए इसे एक से दो किलोमीटर की दूरी से ही कंट्रोल किया जा सकता है। इसमें थर्मल वीडियो फीड (आग और धुएं में फंसे हुए विक्टिम की तस्वीर कैप्चर करने की क्षमता है) रॉबर्ट 500 डिग्री के तापमान को भी झेलने में सक्षम है। ढाई से तीन घंटे में चार्ज होता है और चार्ज होने के बाद चार से छह घंटा चलता है।

बिहार अग्निशमन विभाग में Robot :

आपको बता दें कि इस तरह की सुविधा उड़ीसा, दिल्ली और गुजरात जैसे राज्यों के अग्निशमन विभाग में बहाल की गई है। रॉबर्ट की कीमत लगभग दो करोड़ रुपए है। सोमवार को इसका ट्रायल राज्य अग्निशमन पदाधिकारी के कार्यालय में लिया गया। जिसमें अलग-अलग रॉबर्ट बनाने वाली कंपनी की ओर से ट्रायल दिया गया। फायर प्रोटेक्शन इंडस्ट्रभारतीय कंपनी XENA 5.0 रॉबर्ट (Robot) और जपानी कंपनी तोहत्सु फायर फाइटिंग पोर्टेबल पंप का ट्रायल हुआ।

मिली जानकारी के मुताबिक, इस वित्तीय वर्ष में नए उपकरणों को खरीदने की तैयारी है। मार्च से पहले फायर सेफ्टी उपकरणों की सूची में फायर फाइटिंग रॉबर्ट (Robot) और फायर फाइटिंग पोर्टेबल पंप समेत अन्य उपकरण शामिल किए जा सकते हैं।

यह भी पढ़े : मोबाइल झपटा मारकर भाग रहे युवक को पुलिस ने पकड़ा

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Jamshedpur Marine Drive Accident: किसी ने पढ़ाई तो किसी ने नाइट...

Jamshedpur Marine Drive Accident: रात तक चारों घरों में बच्चों के भविष्य और पढ़ाई की बातें थीं, लेकिन सुबह एक हादसे की खबर ने...

Deendayal Upadhyaya Jayanti Patna: पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर पटना...

Deendayal Upadhyaya Jayanti Patna: प्रसिद्ध विचारक एवं स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को पटना में राजकीय समारोह...

जमशेदपुर की सड़कों पर मौत का सफर: 4 साल में 849...

विशेष रिपोर्ट | पूर्वी सिंहभूम सड़क सुरक्षाचार साल में करीब 850 जिंदगियां। 2026 के सिर्फ पांच महीनों में 88 और। मरीन ड्राइव हादसे के...