हजारीबाग में शराब माफिया की दबंगई, वन विभाग के कर्मियों पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की

हजारीबाग – शराब माफिया की दबंगई : जिले के चौपारण के बधार में शराब माफियाओं ने वन विभाग के पदाधिकारी के साथ मारपीट की है। साथ ही उनके ऊपर जानलेवा हमला किया है। माफिया ने ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की है। दरअसल, वन विभाग की टीम पेड़ की कटाई पर कार्रवाई करने के लिए गई थी। इसी दौरान घटना घटी।

शराब माफिया की दबंगई :

दरअसल, हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के भहघर में शराब माफिया देसी शराब बना रहे थे। शराब बनाने के लिए उन्होंने जंगल की लकड़ी की कटाई की थी। इसकी सूचना वन विभाग को मिली तो वन विभाग की टीम कार्रवाई करने के लिए घटना स्थल पहुंची। यहां उनके साथ शराब माफिया ने गलत व्यवहार किया है।

शराब माफिया की दबंगई :

यह भी जानकारी मिली है कि वन विभाग की टीम के साथ मारपीट भी हुई है। इसकी पुष्टि करते हुए वन विभाग के पदाधिकारी एसीफ एके परमार ने  जानकारी दी है कि एक ट्रैक्टर में जंगल की लकड़ी काट कर शराब बनाने के लिए ले जा रहे थे। जब उन्हें रोका गया तो शराब माफिया पदाधिकारी पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। जब गाड़ी रोकने की कोशिश की गई तो मारपीट की गयी। उन्होंने कहा कि इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी गयी है। थाना ने कार्रवाई करते हुए गाड़ी को जब्त कर लिया है। वहीं जिन लोगों ने मारपीट की और गाड़ी भगायी है, उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।

शराब माफिया की दबंगई :

घटना के बाद पदाधिकारी ने उत्पाद विभाग पर भी सवालिया निशान लगाया है और कहा है कि जंगल में अवैध शराब बनायी जा रही है। उत्पाद विभाग कार्रवाई नहीं कर रहा है। जब वन विभाग की टीम कार्रवाई करने जाती है तो उन पर जानलेवा हमला भी हो रहा है।

हजारीबाग से शशांक शेखर की रिपोर्ट

Bihar News: मर्चा चूड़ा के कारोबार से किशन कुमार ने बनाई...

Key Highlightsपश्चिम चंपारण के किशन कुमार शिव शक्ति चूड़ा उद्योग के माध्यम से मर्चा चूड़ा का कारोबार कर रहे हैं। वर्ष 2023 में...

Ranchi Traffic Challan : दुर्गा पूजा में 12 दिन में 38...

रांची में दुर्गा पूजा के दौरान 12 दिनों में 38,290 वाहनों के चालान काटे गए। ट्रैफिक पुलिस ने 3.18 करोड़ रुपये से अधिक का...

JPSC Scam: एल खियांग्ते समेत 12 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट, JSSC...

झारखंड JPSC परीक्षा घोटाले में CID ने एल खियांग्ते और श्वेता कुमारी गुप्ता समेत 12 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। JSSC पेपर लीक...