रांची महानगर कांग्रेस कमेटी की हुई बैठक, लिये गये ये फैसला।

रांची महानगर कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर शामिल रहे।

रांची: रांची महानगर कांग्रेस कमेटी की बैठक में निर्णय लिया गया कि अगस्त के मध्य तक सभी सभी वार्डों और बूथों की कमेटी का नए सिरे से पुनर्गठन का काम पूरा कर लिया जाए। इसके अलावा अगस्त महीने के अंत तक सभी बूथ समिति की बैठक आयोजित करने पर भी सहमति जताई गई। बैठक में चर्चा की गई कि लोकसभा चुनाव में हुई कमियों को दूर करते हुए पार्टी पूरी ताकत से विधानसभा चुनाव लड़ेगी और पार्टी के एक एक कार्यकर्ता अभी से ही चुनावी तैयारी में जुट गए हैं।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि किसी पार्टी की ताकत उसके संगठन और कार्यकर्ताओं में ही निहित है और कांग्रेस एकमात्र ऐसी पार्टी है, जहां समर्पित भाव से सभी कार्यकर्ता आज भी काम करते हैं। उन्होंने कहा कि जल्दी ही राज्य के सभी प्रमंडलों में कांग्रेस की ओर से जन संवाद यात्रा शुरू की जाएगी, जिसके तहत कांग्रेस के कार्यकर्ता घर घर जाकर लोगों से संवाद करेंगे और उनसे जुड़ने की कोशिश करेंगे।

उन्होंने कहा कि इस यात्रा के दौरान कांग्रेस का मुख्य जोर समाज के सभी वर्गों से कांग्रेस को जोड़ने पर है। झारखंड में चुनाव जल्द होने की चर्चा करते हुए उन्होंने सभी पदाधिकारियों से कहा कि बीते लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस ने बेहतर प्रदर्शन किया है और 2019 के एक के मुकाबले इस बार 2 सीटें जीती है तो वहीं पार्टी 16 विधानसभा क्षेत्रों में आगे रही। कई विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा को कांग्रेस ने कड़ी टक्कर दी है और अगले चुनाव में जनता का निर्णायक वोट कांग्रेस के पक्ष में होगा।

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ कुमार राजा ने कहा कि पूरे देश के समान ही झारखंड में भी कांग्रेस के प्रति लोगों में विश्वास बढ़ा है और पार्टी लगातार जनमुद्दों पर लोगों के साथ संघर्ष कर रही है, उनसे जुड़ रही है। उन्होंने कहा कि हमारे राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी जी से प्रेरणा लेकर पार्टी का एक एक कार्यकर्ता, युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों, किसानों व श्रमिकों से जुड़कर उनकी बातों को सुनने का प्रयास कर रहा है। झूठे वायदों की जगह कांग्रेस केवल जनता से जुड़े मुद्दों पर बात करती है। इसलिए कांग्रेस इस बार के विधानसभा चुनाव में पिछली बार की तुलना में बेहतर प्रदर्शन करेगी। हम सभी आगामी चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

Also Read : कोडरमा में लिंग परीक्षण पर कार्रवाई, 7 महीने का गर्भपात करते डॉक्टर गिरफ्तार

बैठक में सर्वसम्मति से रांची कांग्रेस महानगर कमेटी के सभी प्रकोष्ठों ने यह प्रस्ताव पारित किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में रांची विधानसभा सीट इस बार इंडिया गठबंधन में कांग्रेस के खाते में आनी चाहिए और इसके लिए प्रदेश नेतृत्व से आग्रह किया जाएगा क्योंकि परंपरागत रूप से यह शहरी सीट हमेशा से कांग्रेस के पास ही रही है और पार्टी ने कई बार  बेहतर प्रदर्शन किया है। ऐसे में भाजपा से इसे छीनने की ताकत केवल कांग्रेस के पास ही है। कांग्रेस अपने संगठन और कार्यकर्ताओं के उत्साह के बल पर इस सीट पर जीत दर्ज करने में सक्षम है।

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...