Advertisment

Heavy Rain Alert : तीन दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट

रांची: Heavy Rain Alert – रांची सहित राज्यभर में मंगलवार से अगले तीन दिनों तक बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार, 30 और 31 जुलाई को अधिकतर जिलों में मध्यम दर्जे की बारिश होगी।

कुछ जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। राज्य के पूर्वी-पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, रांची, बोकारो, खूंटी, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़ में भारी बारिश हो सकती है।

एक अगस्त को भी रांची सहित आसपास के जिलों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि एक मानसून टर्फ बीकानेर, अजमेर, झारखंड होते हुए गुजर रहा है।

Heavy Rain Alert –

उसका असर दिखेगा। इधर, सोमवार की देर शाम रांची में मूसलाधार बारिश हुई। इससे सड़क पर जलजमाव की स्थिति बन गई। लोगों का चलना मुश्किल हो गया। शहर में तीन जगह फ्लाईओवर का निर्माण चलने से सर्विस रोड की स्थिति खराब है।

बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। बारिश का पानी भरने से गड्ढे गड्ढे और सड़क एक समान हो गए हैं। किशोरी यादव चौक के पास स्थिति बेहद खराब है। सोमवार दोपहर में हुई बारिश से सड़क पर पानी भर गया, इससे एक दर्जन से अधिक बाइक सवार घायल हो गए।

https://youtube.com/22scope

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग की रेड से खुली...

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग ने राजधानी रांची में मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए बड़ी कार्रवाई की है।...

JPSC CID Investigation: 8 घंटे की पूछताछ के बाद CID का...

JPSC CID Investigation: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) में कथित गड़बड़ियों की जांच कर रही CID ने मामले में अपनी कार्रवाई तेज़ कर दी है।...

Khunti Mob Lynching Case: बकरी चोरी के आरोप में ग्रामीणों का...

Khunti Mob Lynching Case: झारखंड के खूंटी ज़िले से एक घटना सामने आई है, जहां बकरी चोरी के शक में ग्रामीणों ने दो युवकों की...