‘आरक्षण के विषय पर राज्य सरकार की याचिका सुप्रीम कोर्ट में दायर, अंतरिम फैसला का इंतजार’

पटना : जदयू प्रदेश कार्यालय में आज मंत्री विजय कुमार चौधरी ने मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने आरक्षण के बढ़े दायरे पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश को लेकर बयान दिया है। विजय चौधरी ने कहा कि आरक्षण के विषय पर सुप्रीम कोर्ट में राज्य सरकार की याचिका को दायर कर लिया है। सुप्रीम कोर्ट का कोई अंतरिम फैसला अभी नहीं आया है। आरक्षण के बढ़े हुए दायरे पर अंतरिम रोक नहीं लगाया गया है।

मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में पूरी सुनवाई के बाद इस पर फैसला दिया जाएगा और सरकार मजबूती से अपना पक्ष रखेगी। आरक्षण के विषय पर सुप्रीम कोर्ट ने कोई नया आदेश नहीं दिया है। हाई कोर्ट के आदेश को ही लागू रखा है। विपक्षी नेता आरक्षण के विषय पर राजनीति कर रही है। विपक्ष के नेता जान रहे आरक्षण के विषय पर जो नीतीश कुमार और एनडीए की सरकार ने काम किया है, जनता उसके लिए उन्हें धन्यवाद दे रही है।

मगर विपक्ष इस विषय पर खुद भी फायदा लेने के लिए सरकार को घेर कर राजनीति कर रही है। नीतीश कुमार ने आरक्षण के दायरे को बढ़ाने के साथ ही इसको संविधान के 9वीं सूची में शामिल करने के लिए केंद्र को पत्र पहले ही लिख चुके हैं। सरकार अभी भी आशा में है पूरी सुनवाई कर बिहार सरकार के पक्ष में फैसला होगी।

आरक्षण के विषय पर राज्य सरकार की याचिका सुप्रीम कोर्ट में दायर –

रेल हादसे पर लालू प्रसाद यादव के ट्वीट पर विजय कुमार चौधरी ने कहा कि रेल हादसे जो हो रहे हैं वह दुखद बात है। भारत सरकार और केंद्रीय रेल मंत्री ने इस मामले का संज्ञान लिया है। इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए जो कार्य होंगे वह किया जाएगा। झारखंड की कांग्रेस विधायक का शिल्पी तिर्की द्वारा बिहारी को लेकर विवादित बयान पर कहा कि जदयू सभी लोगों के बयान को संज्ञान में नहीं लेती है। चाहे कोई सरकार का बयान हो या किसी दल का बयान हो उन्हीं बातों पर ध्यान देती है।

शिल्पी तिर्की ने जो बयान दिया है वह उनका व्यक्तिगत बयान है पार्टी ने अभी तक कुछ नहीं कहा है। मीडिया से भी की अपील ऐसे व्यक्ति के विवादित बयान को मीडिया में जगह ना दे। विभाजित करने वाले बयान गंदे बयानों को जगह मीडिया में भी नहीं मिलनी चाहिए।

तेजस्वी प्रसाद यादव के फिर से बिहार के दौरे पर जाने पर कहा मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि कानून व्यवस्था पर बिहार में दौरे पर जा रहे हैं। दौरा पर जाने की क्या जरूरत है, घर बैठे भी सवाल उठा रहे हैं। बीमा भारती को लेकर विजय कुमार चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात यह कोई बड़ी बात नहीं है, इसका कोई अर्थ मतलब नहीं है।

किसी के मिलने से हमारे दल की स्थिति कम या ज्यादा नहीं होती है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कितने कद्दावर नेता है यह लोकसभा चुनाव 2024 में बता दिया। देश भर में यह माहौल था। जदयू को सबसे ज्यादा नुकसान लोकसभा चुनाव में होने वाला है। मगर नतीजा नीतीश कुमार के पक्ष में आया और लोकसभा में सभी लोगों ने उनके कद को पहचान लिया है। नीतीश कुमार के काम से नीतीश कुमार को लोग पसंद करते हैं।

पूरे लोकसभा चुनाव में कहीं भी नीतीश कुमार के उपलब्धियां को नकारा नहीं गया है। 20 वर्ष पूरा होने वाला नीतीश कुमार सरकार का उसके बावजूद भी कहीं भी विरोध नीतीश कुमार का नहीं होता है।

यह भी पढ़े : जनसुनवाई कार्यक्रम में पहुंची लेसी सिंह, मुख्यमंत्री करेंगे बीमा पर फैसला  

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...