वर्ल्ड कप फाइनल : गयाजी के चांद चौरा दुर्गा मंदिर अखाड़ा में किया गया हवन

गया : गया में आईसीसी पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप का महामुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज होना है। यह फाइनल मुकाबला है। इसे लेकर विष्णु नगरी के गयाजी के चांद चौरा दुर्गा मंदिर अखाड़ा में राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष भाजपा नेता मनीष पंकज ने अपने समर्थकों के साथ चंद चौराहा अखाड़ा में हवन कार्यक्रम किया। इस दौरान पूरे विधि-विधान के साथ हवन पूजन किया गया।

इस मौके पर डॉक्टर मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि टीम इंडिया की जीत को लेकर हमलोग आज हवन कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि जिस तरीके से टीम इंडिया पूरे वर्ल्ड कप के मैच में फॉर्म दिखाया है। हम उम्मीद करते हैं कि आज भी वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मैच में टीम इंडिया ही जीतेगी।

उन्होंने आगे कहा कि जिस तरीके से विराट कोहली, कप्तान रोहित शर्मा और मोहम्मद शमी जैसे खिलाड़ी फॉर्म में दिख रहे हैं। जिस तरीके से टीम इंडिया पूरी फॉर्म में दिख रही है उससे हम पूरी उम्मीद करते हैं कि टीम इंडिया ही 2023 वर्ल्ड कप फाइनल मैच जीतेगी। इस हवन पूजन के कार्यक्रम के दौरान डॉक्टर मनीष पंकज मिश्रा के अलावे राणा रणजीत सिंह, कुंदन सिंह, हीरा यादव, बबलू सिंह, सुनील बंबईया, महेश यादव, दीपक पांडे, राजेंद्र प्रसाद, संतोष ठाकुर, बबलू गुप्ता, राजीव कुमार सिंह, रवि कुमार, विजय प्रसाद और मनीष पंकज के कई समर्थक मौजूद थे।

आशीष कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

PSC PT Result 2025: रिजल्ट पर उठे सवाल, 832 अभ्यर्थियों के...

जेपीएससी सिविल सेवा पीटी रिजल्ट 2025 को लेकर अभ्यर्थियों ने 832 रोल नंबर के गैप पर सवाल उठाए हैं। वहीं आयोग ने सिविल सेवा...

Jharkhand Politics: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने लौटाई Y Category Security,...

झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने अपनी वाई श्रेणी की सुरक्षा लौटा दी है। उन्होंने कहा कि गरिमा से बड़ा कोई प्रोटोकॉल नहीं...

Ranchi Crime: बच्चों के विवाद में महिला पर हमला, हिंदपीढ़ी में...

रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र में बच्चों के विवाद के बाद महिला पर ईंट-पत्थर और चाकू से हमला करने का आरोप लगा है। हमले...