Gopalganj में बेख़ौफ़ अपराधियों ने बालू व्यवसायी को मारी गोली

गोपालगंज: गोपालगंज में अपराधियों ने दिनदहाड़े एक गिट्टी बालू व्यवसायी को गोली मार दी। गोली मार कर अपराधी मौके से फरार हो गए जबकि स्थानीय लोगों ने घायल हालत में व्यवसायी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। मामला गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र के इस्लामिया स्कूल के समीप की है। घायल की पहचान उचकागांव थाना क्षेत्र के नारायणपुर निवासी बसंत शर्मा का पुत्र दिलीप शर्मा के रुप में की गई।

बताया जा रहा है कि घायल व्यवसायी घटनास्थल पर अपने गिट्टी बालू की दुकान पर बैठे थे तभी दो की संख्या में बाइक सवार अपराधियों ने उनके ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग की। फायरिंग में उन्हें गोली लग गई जिसमें वे घायल हो गए। गोलीबारी के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई वहीं अपराधी हथियार लहराते हुए भाग निकले। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी स्थानीय थाना की पुलिस दी और घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया।

सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया। मामले की सूचना पर स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है। हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि मीरगंज में बालू व्यवसायी को गोली मारने की सूचना प्राप्त हुई है। प्रथमदृष्टया मामला आपसी विवाद का है। फिलहाल एसआईटी गठित कर मामले की छानबीन की जा रही है साथ ही अपराधियों कि गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस जुट गई है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  अयोग्य लोगों को पैसे लेकर बनाया गया Teacher, बीआरए विश्वविद्यालय के कुलपति को सौंपा ज्ञापन

गोपालगंज से सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Gopalganj Gopalganj Gopalganj

Gopalganj

Ramvachan Rai Bihar Vidhan Parishad: कौन हैं रामवचन राय? बिहार विधान...

Ramvachan Rai Bihar Vidhan Parishad,पटना: बिहार विधान परिषद में बड़ा बदलाव हुआ है। वरिष्ठ नेता और विधान परिषद के पूर्व उपसभापति प्रो. डॉ. रामवचन...

Angan Ka Milan Bihar: बिहार के आंगनबाड़ी केंद्रों में बदलेगा माहौल?...

Angan Ka Milan Bihar,पटना: बिहार में आंगनबाड़ी सेवाओं को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से राज्यव्यापी ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम शुरू किया गया है।...

BELTRON CM Relief Fund: बेल्ट्रान ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए...

BELTRON CM Relief Fund, पटना: बिहार में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (BELTRON) ने...