अयोग्य लोगों को पैसे लेकर बनाया गया Teacher, बीआरए विश्वविद्यालय के कुलपति को सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर के एक कॉलेज में शिक्षकों ने सचिव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है साथ ही घालमेल का आरोप लगाया है। मुजफ्फरपुर के इस्लामिया डिग्री कॉलेज के प्राध्यापक पर गलत तरीके से नियुक्ति का आरोप लगा कर शिक्षकों ने जांच की मांग की है। शिक्षकों ने बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति और परीक्षा नियंत्रक से मुलाकात कर उन्हें अपनी मांग से संबंधित ज्ञापन सौंपा।

शिक्षकों ने आरोप लगाया है कि अवैध ढंग से अयोग्य लोगों को शिक्षक के पद नियुक्त किया गया है साथ ही अयोग्य लोगों को परीक्षक भी बना दिया गया है। शिक्षक प्रतिनिधि शशांक शेखर ने बताया कि इस्लामिया डिग्री कॉलेज के जाली हस्ताक्षर पर कुछ लोगों को शिक्षक और परीक्षक नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि टीडीसी पार्ट 2 और सेकंड सेमेस्टर के परीक्षा के उत्तर पुस्तिका का मूल्याङ्कन करने के लिए गलत लोगों को नियुक्त किया गया है। उन्होंने पैसे लेकर नियुक्ति का आरोप लगाया और उच्च स्तरीय जांच की मांग की।

मामले में बीआरए परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है।जांच की जाएगी और जो कोई भी दोषी होंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos 

यह भी पढ़ें-  BJP हमेशा रही है आरक्षण विरोधी, राजद का भाजपा पर तीखा हमला

मुजफ्फरपुर से संतोष कुमार की रिपोर्ट

Teacher Teacher Teacher Teacher

Teacher

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...

Patna Ganesh Utsav 2026: गणेश उत्सव में शामिल हुए CM सम्राट...

Patna Ganesh Utsav 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को पटना में महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित श्रीगणेश उत्सव पूजा में शामिल हुए। सरपेंटाइन...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार के सरकारी अस्पतालों में बड़ा बदलाव,...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan, पटना: बिहार के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने...