शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार

गोपालगंज : गोपालगंज पुलिस ने शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। वहीं पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर संगठित अपराध में शामिल दो शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों के पास से पुलिस ने चोरी की दो स्कॉर्पियो, एक ऑल्टो कार, एक केटीएम बाइक, तीन स्मार्टफोन और दो एटीएम भी बरामद किया है। यह कार्रवाई पुलिस ने हथुआ थाना के बारवां कपरपुरा हाई स्कूल के समीप किया है। गिरफ्तार शराब तस्कर रामपाल कुमार हथुआ के बारवां कपरपुरा का रहने वाला है। जबकि धीरज कुमार झा मधुबनी जिला के नरपति नगर गांव का रहने वाला है।

इस मामले में प्रशिक्षु डीएसपी सह हथुआ थानाध्यक्ष पूजा प्रसाद ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर हथुआ के बारवां कपरपुरा में छापेमारी कर चोरी के दो स्कार्पियो, एक केटीएम बाइक के साथ भाग रहे एक शराब तस्कर को पकड़ा गया।हालांकि दो तस्कर भागने में सफल हो गए। पकड़े गए तस्कर के निशानदेही पर आल्टो कार से एक भाग रहे एक और शराब तस्कर को पकड़ लिया गया। गिरफ्तार तस्करों के मोबाइल का जांच कराने पर पता चला कि मोबाइल में संगठित गिरोह के अन्य लोगों से पैसों की लेन-देन का है रिकॉर्ड है। प्रशिक्षु डीएसपी ने कहा कि इस गिरोह में हरियाणा, सीवान, गोपालगंज और दरभंगा के शराब तस्कर भी शामिल है। अनुसंधान जारी है। जल्द ही बाकी अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

यह भी पढ़े : साइबर फ्राड करने वाले 2 अपराधी गिरफ्तार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

सुशील कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Seva Sankalp Abhiyan Bihar 2026: बिहार में 17 सितंबर से शुरू...

Seva Sankalp Abhiyan Bihar 2026: बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर शुक्रवार...

Gaya Bank Fraud ED Search: बैंक फ्रॉड केस में ED का...

Gaya Bank Fraud ED Search: गया में कथित बैंक फ्रॉड से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है। ईडी,...

Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गयाजी में पितृपक्ष मेले की ऐसी...

Gaya Pitru Paksha Mela 2026:  विश्व प्रसिद्ध गयाजी पितृपक्ष मेले को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बार 25 सितंबर...