शराब की तस्करी धड़ल्ले से जारी, 2 तस्कर गिरफ्तार

गोपालगंज : गोपालगंज में शराबबंदी के वावजूद भी शराब की तस्करी धड़ल्ले से जारी है। वहीं पुलिस के द्वारा लगातार शराब बरामदगी को लेकर अभियान चलाया जा रहा है और यहां लगातार शराब की बरामदगी हो रही है। इस अभियान के तहत श्रीपुर ओपी पुलिस ने एक ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई श्रीपुर ओपी के मिश्र बतरहा गांव के समीप किया है। बरामद शराब की कीमत करीब 50 लाख रुपए से ज्यादा आंकी गई है।

इस मामले में एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि पुलिस के द्वारा शराब माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने शराब से लदे एक ट्रक के साथ दो शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। दोनों गिरफ्तार शराब तस्कर राजस्थान के रहने वाले हैं। यह शराब की तस्करी हिमांचल प्रदेश से मुजफ्फरपुर के लिए की जा रही थी। गिरफ्तार शराब तस्करों से पूछताछ कर बैकवर्ड औक फॉरवर्ड लिंकेज की जानकारी किया जा रहा है। बरामद शराब की कीमत करीब 50 लाख रुपए से ज्यादा आंकी गई है।

यह भी पढ़े : UP-Bihar के युवकों को कंबोडिया के एक कंपनी ने बनाया Hostage , गोपालगंज का भी एक शख्स

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

सुशील कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...