गिरिडीह में अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

गिरिडीह. तिसरी थाना क्षेत्र में हुए अलग-अलग घटना में दो लोगों की जान चली गई। इसमें एक व्यक्ति की जहां करंट लगने से जान चली गई तो दूसरे की कुएं में डूबने से मौत हो गई।

पहली घटना तिसरी प्रखंड मुख्यालय स्थित सक्सेरिया के पास की है। यहां पुराने कुएं में डूबने से तिसरी प्रखंड के जमुनियाटांड़ निवासी (45) वर्षीय सोहन हेम्ब्रम की मौत हो गई। हालांकि उसकी मौत कुएं में डूबने से कैसे हुई है, यह फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

वहीं दूसरी घटना तिसरी थाना क्षेत्र के बरवाडीह पंचायत की है। यहां डमुर निवासी अर्जुन यादव के (35) वर्षीय पुत्र अनिल यादव का करंट लगने से मौत हो गई। वह बुधवार को अपने खेत में काम करने गया था। जहां पानी पटाने के लिए मोटर लगा हुआ था। इसी दौरान उसमें अचानक करंट दौड़ गया, जिससे करंट की झटका से उसकी मौत हो गई।

इस दोनों घटना के बाद परिजनों का रो-रो-कर बुरा हाल है। इधर घटना के बाद तिसरी पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

गिरिडीह से सागर गुप्ता की रिपोर्ट

हाई-प्रोफाइल आभूषण चोरी की वारदात का सफल खुलासा, जेवरात, नग चोरी...

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर पुलिस ने क्लब में हुई हाई-प्रोफाइल आभूषण चोरी की वारदात का सफल खुलासा कर लिया है। नगर थाना क्षेत्र स्थित मुजफ्फरपुर...

Deoghar News: उदय शंकर सिंह ने किया 92 लाख की योजना...

Deoghar News: देवघर जिले के सारठ विधानसभा क्षेत्र में जल संरक्षण और सिंचाई व्यवस्था को मज़बूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया...

12 साल पुराने तेजाब हमले के मामले में आरोपी दोषी करार,...

मोतिहारी : मोतिहारी से एक सनसनीखेज और लंबे समय से चल रहे आपराधिक मामले में अहम मोड़ आया है। जमीन विवाद को लेकर हुए...