दूध की रखवाली बिल्ली को नहीं दी जाती, Bridge Collapse मामले में भाई वीरेंद्र ने…

Bridge Collapse

पटना: राजद आये दिन कुछ न कुछ मुद्दा लेकर राज्य सरकार पर लगातार हमलावर बनी ही रहती है। इसी कड़ी में एक बार फिर राजद के वरिष्ठ नेता भाई वीरेंद्र ने भ्रष्टाचार के मामले में बिहार सरकार पर जम कर हमला बोला। उन्होंने बिहार में पुल गिरने और निगरानी की जांच रिपोर्ट पर निशाना साधा और कहा कि बिहार में जितने भी पुल बने हैं सभी में भ्रष्टाचार हुआ है और इसमें सत्ता पक्ष के नीचे से लेकर ऊपर तक के लोग शामिल हैं।

उन्होंने निगरानी विभाग की जांच पर भी सवाल उठाया और कहा कि निगरानी विभाग भी तो सरकार का ही हिस्सा है, उसे जो आदेश मिलेगा वही करेगा। उन्होंने कहा कि बिहार में दूध की रखवाली बिल्ली से ही करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब भी पुल निर्माण में भ्रष्टाचार की बात की जाती है तो सत्ता पक्ष के लोगों को बुरा लगने लगता है, जब वे लोग भ्रष्टाचार में शामिल नहीं हैं और सही तरीके से काम हुआ है फिर उन्हें बुरा क्यों लग जाता है।

इसके साथ ही भाई वीरेंद्र ने बिजली विभाग के द्वारा स्मार्ट मीटर लगाए जाने में भी धांधली का आरोप लगाया और कहा कि सरकार ने विभाग के कमांडर संजीव हंस को लूट का खुला छूट दे दिया है। संजीव हंस ने स्मार्ट मीटर लगाने वाली कंपनियों से अरबों रूपये की डील की है। उन्होंने राज्य में स्मार्ट मीटर लगाए जाने के काम को अविलंब रोकने की मांग की और कहा कि जो लोग स्मार्ट मीटर लगाना चाहते हैं सिर्फ उनके यहां ही लगाई जाए जबरदस्ती तुगलकी फरमान के तहत सब के घर में नहीं लगाई जाए।

भाई वीरेंद्र ने सम्राट चौधरी को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए जाने को लेकर भाजपा पर भी निशाना साधा और कहा कि जब महागठबंधन को हराने में सम्राट चौधरी सफल नहीं हुए तो उन्हें यूज़ एंड थ्रो के तर्ज पर हटा दिया गया। नए अध्यक्ष दिलीप जायसवाल का भी विधानसभा चुनाव बाद यही हश्र होने वाला है। अभी केंद्रीय नेतृत्व को दिखाने के लिए बढ़ चढ़ कर बोल रहे हैं लेकिन ये भी विधानसभा चुनाव में कुछ नहीं कर पाएंगे।

उन्होंने विधानसभा सत्र के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के अनुपस्थित रहने के सवाल पर कहा कि वे भले नहीं थे लेकिन राजद के अन्य नेताओं ने अपना पक्ष सदन में बखूबी रखा लेकिन किसी को बोलने नहीं दिया गया और न ही उनकी सुनी गई। अब तेजस्वी यादव अगस्त महीने में ही राज्य की यात्रा पर निकलेंगे और जनता के बीच विशेष राज्य का दर्जा, आरक्षण और अपराध जैसे तमाम मुद्दों को राख्नेगे। विपक्ष की बात सदन में नहीं सुनी गई तो अब सड़क पर जनता के बीच बात रखी जाएगी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  55 Year के राहुल कर रहे हैं युवाओं की हकमारी, जम कर बरसे दिलीप जायसवाल

पटना से अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...