Commercial Advertisment

हत्या में फरार अभियुक्त के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिला के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में हत्याकांड में फरार अभियुक्त के घर पुलिस गाजे बाजे के साथ पहुंची और अभियुक्त के घर पर इश्तेहार चिपकाया। वर्ष 2023 में हुए हत्याकांड के फरार चल रहे अभियुक्त संजीत सिंह के घर पर पुलिस न्यायालय के आदेश पर ढ़ोल ताशा लेकर पहुंची थी। पुलिस ने बजाप्ता संजीत सिंह के दरवाजे पर थानाध्यक्ष ने गांववालों को न्यायालय के आदेश के बारे में बताया।

आपको बता दें कि फरवरी 2023 में कल्याणपुर थाना क्षेत्र के शम्भुचक पंचायत स्थित मठगोवर्धन गांव के रहने वाले नागेंद्र दास के इकलौते पुत्र अंकित कुमार की आपसी विवाद में हत्या हो गई थी। जिस मामले में मृतक की मां सुशीला देवी ने कल्याणपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। दर्ज प्राथमिकी में सौजीत सिंह समेत पाऔच नामजद और पांच अन्य अज्ञात को आरोपित किया गया था। इस मामले में पुलिस ने पूर्व में तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि घटना के बाद से मुख्य अभियुक्त संजीत सिंह फरार चल रहा है। जिसकी गिरफ्तारी को लेकर कोर्ट से वारंट निकला लेकिन ना तो संजीत सिंह कोर्ट में हाजिर हुआ और ना हीं पुलिस उसे गिरफ्तार कर पाई।

न्यायालय के आदेश पर संजीत सिंह के घर पर इश्तेहार चिपकाया। अगर 15 दिनों के अंदर संजीत सिंह कोर्ट में हाजिर नहीं होगा तो पुलिस उसके घर की कुर्की जब्ती करेगी। कल्याणपुर थानाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार ने बताया कि थाना कांड संख्या 68/23 के फरार अभियुक्त संजीत सिंह के घर पर इश्तेहार चिपकाया गया है। अगर 15 दिनों के अंदर न्यायालय अथवा थाना में सरेंडर नहीं करता है तो संजीत सिंह के घर की कुर्की जब्ती की जाएगी।

यह भी पढ़े : हत्या मामले में खुलासा, जीजा और भांजा गिरफ्तार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

सोहराब आलम की रिपोर्ट

National Junior Kabaddi Championship: आखिरी रेड में पलटा पूरा खेल! दिल्ली...

National Junior Kabaddi Championship, पटना: पाटलिपुत्र खेल परिसर के इंडोर हॉल में आयोजित 52वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक कबड्डी चैंपियनशिप के दूसरे दिन सोमवार को...

Patna Fake Bisleri Water Raid: पटना में पानी के नाम पर...

Patna Fake Bisleri Water Raid: राजधानी में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के नाम पर कथित अनियमितताओं और मानकहीन पानी की बिक्री के खिलाफ खाद्य संरक्षा...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: गोबरसही-डुमरी में कैसे हुआ भीषण गैस...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: बिहार के मुजफ्फरपुर में सोमवार दोपहर PNG गैस पाइपलाइन में रिसाव के बाद जोरदार विस्फोट हो गया। सदर थाना...