अभियुक्त के घर पर वरीय पुलिस अधिकारी बैंड बाजे के साथ पहुंच चिपकाया इश्तहार

सीतामढ़ी : सीतामढ़ी के डुमरा थाना क्षेत्र के धर्मबाना गांव में अभियुक्त के घर पर वरीय पुलिस अधिकारी बैंड बाजे के साथ पहुंच गए। पुलिस के इस अनोखे कार्रवाई को लेकर ग्रामीण भी अंचभित थे। आखिरकार पुलिस को अभियुक्त तक पहुंचने में बैंड बाजा या फिर डुगडुगी का सहारा क्यों लेना पड़ा। बताया जा रहा है कि इस गांव के ही रामभजन राय की प्रेम-प्रसंग में कुछ लोगों ने बेरहमी से हत्या कर दी थी। हत्या से पूर्व मृतक को कई तरह की यातनाएं दी गई।

LN Mishra 1 22Scope News

मामले में पुलिस ने कुल 6 लोगों को कर लिया है गिरफ्तार 

आपको बता दें कि इस मामले में पुलिस ने कुल छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है जिसे जेल भेजा जा चुका है। लेकिन दूसरे अभियुक्त अभी भी पुलिस के पकड़ से बाहर है। जिसको लेकर बैंड बाजे के साथ पुलिस अभियुक्त के घर पर पहुंची और उसके घर पर इश्तहार चिपकाया। अगर पुलिस के इस कार्रवाई के बाद भी अभियुक्त खुद को पुलिस या न्यायालय में आत्मसमपर्ण नहीं करता है तब उसके बाद उसके घर की कुर्की होगी।

यह भी पढ़े : भिट्ठा मोड थानाध्यक्ष समेत दो पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज…

यह भी देखें :

अमित कुमार की रिपोर्ट

Itki Missing Student:इटकी में स्कूल से 10 वर्षीय छात्र लापता, CCTV...

रांची के इटकी में कक्षा पांच का 10 वर्षीय छात्र शेख रेहान 11 सितंबर की शाम स्कूल से लापता हो गया। पुलिस CCTV फुटेज...

Agniveer Missing:चंडीगढ़ ड्यूटी ज्वाइन करने निकला Agniveer रहस्यमय तरीके से लापता,...

रांची का अग्निवीर रोहन भुटकुमार चंडीगढ़ कैंट में ड्यूटी ज्वाइन करने जाते समय लापता हो गया। मां ने टैक्सी चालक पर मारपीट और सामान...

Jharkhand Groundwater:झारखंड के 283 गांवों के भूजल में Fluoride की अधिकता,...

 झारखंड के सात जिलों के 283 गांवों के भूजल में फ्लोराइड की अधिकता मिली है। स्कूल स्क्रीनिंग में बच्चों में डेंटल फ्लोरोसिस के मामले...