Banna VS Saryu : वो कत्ल भी करते हैं तो चर्चा नहीं होती हम आंहे भी भरते हैं तो हो जाते हैं बदनाम-बन्ना गुप्ता…

Banna VS Saryu

Ranchi : सरयू राय के बयान के बाद मंत्री बन्ना गुप्ता ने करारा जवाब देते हुए कहा कि राय जी से पूछिए कि उनकी मित्र के पति को बिना सक्षम प्राधिकार के एमओ क्यों बना दिया गया। रिटायरमेंट के बाद उनको गोविंदपुर के एमओ के रुप में क्यों पदस्थापित कर दिया गया। आहार पत्रिका में 235 को शिथिल किये बिना 245 में बिना गये और बिना मंत्रीपरिषद की स्वीकृति लिए हुए उन्होंने अपने आदमी को कैसे ठेका टेंडर दे दिया।

Banna VS Saryu : जांच के बाद सरयू जी के पेट में दर्द शुरु हो गया है

उन्होंने बाबा कंप्यूटर्स को कैसे काम दे दिया। गरीबों को बांटा जाने वाला नमक और चीनी कैसे गोदामों में सड़ रहा है। इन सभी मामलों की राज्य सरकार जांच करा रही है जिसके बाद सरयू जी के पेट में दर्द शुरु हो गया है। वो जिस मामले में मुझ पर आरोप लगा रहे हैं तो उसका सबूत दिखाए। मैने तो बस लिखा है कि यदि वह व्यक्ति पूरी आहर्ता पूरा करता है तो उसको बनाया जाए नहीं तो पूरे मामले का जांच की जाए। मैंने तो बस जांच के आदेश दिया है, ये तो मतलब वह बात हो गई कि वो कत्ल भी करते हैं तो चर्चा नहीं होती हम आंहे भी भरते हैं तो हो जाते हैं बदनाम।

ये भी पढ़ें- Breaking : बीजेपी विधायकों ने विधानसभा प्रभारी सचिव से कर दी विधानसभा अध्यक्ष को हटाने की मांग… 

Banna VS Saryu : बीजेपी बेचने में माहिर है – बन्ना गुप्ता

वहीं बीजेपी के विधायकों के द्वारा सदन के बाहर किये जा रहे मामले पर बन्ना गुप्ता ने कहा कि उन्होंने तो सदन की गरिमा को तार-तार कर दिया। आज वो सदन के बाहर बालू बेच रहे थे और सबको पता है कि वे बेचने में चैंपियन हैं। उनकी सरकार ने बीसीसीएल बेच दिया, सीसीएल बेच दिया, एमपीएनएल बेच दिया, रेल बेच दिया, बंदरगाह बेच दिया और वे बेचने में माहिर लोग हैं। उनका हर रोज नए-नए ड्रामा करना उनकी फितरत है।

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...